WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Robber Bride : उदयपुर में चपत लगाकर आई लुटेरी दुल्हन पकड़ाई

869

Indore : लुटेरी दुल्हनों को ढूंढना और पकड़ना पुलिस के लिए हमेशा ही बड़ा सिरदर्द रहा है। ऐसी ही एक लुटेरी दुल्हन सुमन मेहरा और उसके साथी विजय चौबे राजस्थान पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बने थे। लेकिन, उसे इंदौर में पुलिस गिरफ्तार कर लिया। ये उदयपुर में एक युवक को 7 लाख की चपत लगाकर आई थी।

राजस्थान के उदयपुर के खेराना थाना क्षेत्र में एक युवक को अपनी सुंदरता के जाल में उलझाकर गलत जाति और नकली आधार कार्ड से इस लुटेरी दुल्हन ने पहले तो शादी कर ली। कुछ दिन बाद इस लुटेरी दुल्हन (Robber Bride) ने उस युवक से 7 लाख रुपए ऐंठ लिए। इसके बाद भी लुटेरी दुल्हन (Robber Bride) की मांग कम नहीं हुई। कुछ दिन बाद उदयपुर में रुकने के बाद वह लुटेरी खेराना से अपने पति को छोड़कर इंदौर भाग आई।

इसके बाद लुटेरी दुल्हन (Robber Bride) के पीड़ित पति ने पुलिस में शिकायत दर्ज की। पुलिस ने लुटेरी दुल्हन सुमन मेहरा पिता रोशनलाल मेहरा और उसके साथी विजय पिता रामलाल चौबे पर धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज किया। छानबीन में राजस्थान पुलिस को पता चला कि लुटेरी दुल्हन और उसका साथी इंदौर में छुपे हैं। मामले की जानकारी खजराना पुलिस को लगी, तो पुलिस ने लुटेरी दुल्हन और उसके साथी का पता लगा लिया।

राजस्थान की खेराना थाना पुलिस सोमवार को इंदौर पहुंची तो खजराना पुलिस ने लुटेरी दुल्हन और उसके साथी को हिरासत में ले लिया। आज ही उन्हें उदयपुर पुलिस अभिरक्षा में सौंप दिया है। उदयपुर पुलिस अब खेराना थाना ले जाकर धोखाधड़ी के मामले में आगे की कार्रवाई राजस्थान में करेगी।