WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM

Robber Bride : शादी के दूसरे दिन दुल्हन माल बटोर कर भागी, पछतावा हुआ तो थाने पहुंची 

1162

Ujjain : शादी-विवाह को लेकर एक अनोखा मामला सामने आया। शादी के 72 घंटे बाद एक दुल्हन ससुराल को बेहोश करके घर में रखे जेवर और केश लेकर फरार हो गई। 20 दिन बाद जब उसे अपनी गलती पर पछतावा हुआ, तो उसने खुद ही थाने आकर सरेंडर कर दिया।

उज्जैन के सचिन तिवारी ने महाराष्ट्र की निकिता से चिंतामण मंदिर में 19 मार्च को शादी की। दूल्हे का पूरा परिवार खुश था। क्योंकि, बड़े इंतजार के बाद उनके घर में बहू आई थी। पर, उन्हें क्या पता था कि जिसे वह लक्ष्मी समझ रहे हैं वह कोई साजिश रचने आई है। दुल्हन ने विवाह के 72 घंटे बाद ही पति और पूरी ससुराल को दूध में नशीला पदार्थ मिलाकर बेहोश कर दिया और माल बटोर कर फरार हो गई।

पीड़ित परिवार ने महाकाल थाने में दुल्हन और शादी कराने वाले लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने शादी में दुल्हन के नकली मामला बने विजय मुले,भाई नारायण व ड्रायवर परमेश्वर को गिरफ्तार कर लिया। लेकिन, लुटेरी दुल्हन पुलिस के हाथ नहीं लग पाई। पुलिस दलालों के साथ दुल्हन को पकड़ने के लिए उसके घर पहुंची, लेकिन वह वहां से भी पहले फरार हो गई। युवती को पकड़ने के लिए एक टीम का गठन किया, जगह-जगह छापेमारी की गई, लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चला।

पुलिस को भी थक-हार के बैठ गई थी, उनको भी नहीं लगता था कि शायद अब लुटेरी दुल्हन उनके हाथ लगे। लेकिन, बीते मंगलवार की दोपहर करीब तीन बजे दुल्हन निकिता अचानक थाने पहुंची। उसने सारी कहानी बयां करते हुए पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। बुधवार को महाकाल पुलिस ने युवती को कोर्ट में पेश कर 15 दिन की रिमांड पर लिया है। ताकि उससे पूछताछ कर पता लगाया जा सके की उसने इससे पहले कितनी और वारदातों को अंजाम दिया है। क्योंकि, अभी यह राज ही है कि फरार दुल्हन वापस क्यों लौटी!