WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Robbery Incident Exposed : देवास में 6 लाख की लूट का खुलासा, CCTV और वॉट्सऐप से पकड़े गए दोनों आरोपी!

755
WhatsApp Image 2025 05 25 At 17.01.24

Robbery Incident Exposed : देवास में 6 लाख की लूट का खुलासा, CCTV और वॉट्सऐप से पकड़े गए दोनों आरोपी!

देखिए वीडियो : देवास SP पुनीत गहलोत ने क्या जानकारी दी!

Dewas : विजयगंज मंडी रोड पर कियोस्क संचालक के साथ हुई 6 लाख रुपए की लूट का पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया। गुरुवार शाम भाजपा नेता जयपाल सिंह चावड़ा के भतीजे देवराज सिंह चावड़ा जब कलेक्शन की रकम लेकर जा रहे थे, तभी बाइक सवार दो बदमाशों ने उनका पीछा कर बैग छीन लिया और फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने तेजी से कार्रवाई की। आसपास के CCTV कैमरे खंगाले गए, जिसमें आरोपियों की तस्वीरें स्पष्ट दिखाई दीं। इसके बाद पुलिस ने वॉट्सऐप ग्रुप्स की मदद से संदिग्धों की पहचान की और कुछ ही घंटों में दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

WhatsApp Image 2025 05 25 at 17.02.51

पुलिस ने आरोपियों से 3 लाख रुपये नकद, एक मोबाइल और घटना में प्रयुक्त बाइक जब्त की। देवास एसपी पुनीत गहलोत ने बताया कि शेष रकम की तलाश और पूछताछ जारी है। पुलिस की इस त्वरित एक्शन से न केवल आरोपियों को दबोचा गया, बल्कि आमजन में भी सुरक्षा को लेकर विश्वास मजबूत हुआ है।