WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Robbery Master Caught : लंदन विला में लूट का सरगना सेमला अलीराजपुर से पकड़ाया

सेमला के पास से लूटी हुई कई सामग्री बरामद, साथियों के बारे में पूछताछ!

1235

Robbery Master Caught : लंदन विला में लूट का सरगना सेमला अलीराजपुर से पकड़ाया

Indore : बाणगंगा क्षेत्र के लंदन विला टाउनशिप में लूट को अंजाम देने वाले अंतर्राज्यीय डकैत सेमला गिरोह के सरगना सेमला को अलीराजपुर में गिरफ्तार कर लिया। 6 दिन के प्रयास के बाद अपराधी सेमला की गिरफ्तारी में सफलता मिली। इसमें इंदौर के अलावा धार, झाबुआ और अलीराजपुर पुलिस ने आपसी समन्वय से काम किया। लगातार सैकडो सीसीटीवी फुटेज खंगालने और संदिग्धों से पूछताछ एवं तलाशी अभियान के बाद पुलिस आरोपी तक पहुंची।

गिरफ्तार सेमला शातिर अपराधी है, जिसके विरुद्ध बेटमा, धार, झाबुआ, अलीराजपुर सहित गुजरात में भी लूट, डकैती, चोरी और नकबजनी के 22 प्रकरण दर्ज है। पकड़े गए आरोपियो से चोरी लूट की अन्य घटनाओं के बारे में भी मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ की जा रही है, जिससे अन्य घटनाओ के भी खुलासा होने की संभावना है।

WhatsApp Image 2024 03 01 at 21.43.21

शुक्रवार 1 मार्च तड़के 3 बजे बड़ी कदवाल में संदिग्ध आरोपी सेमला के होने की सूचना मिली। इस सूचना पर निरीक्षक जनकसिंह एवं थाना प्रभारी नीरज बिरथरे ने स्थानीय पुलिस की मदद से घेराबन्दी कर आरोपी सेमला को हिरासत में लिया। सेमला से पूछताछ करने एवं तलाशी लेने पर आरोपी से लूटे गए 3 डेबिट, केडिट कार्ड, 4 चैक एवं एक हजार रूपए नगद व पीडित का वोटर कार्ड एवं पत्नी का पेन कार्ड जब्त किए गए।

पुलिस ने गैंग के मुख्य आरोपी सेमला पिता बदन सिंह को गिरफ्तार कर घटना में शामिल अन्य साथी एवं अन्य मश्रुका के बारें में पूछताछ की जा रही है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत कर पुलिस रिमांड लिया गया है। आरोपी अंतर्राज्यीय डकैत गिरोह का सरगना है, जिसके विरुद्ध विभिन्न थानों में 22 प्रकरण दर्ज है।

22 फ़रवरी को हुई थी लूट

बाण गंगा की लंदन विला कॉलोनी में 23 फ़रवरी की रात करीब साढ़े 4 बजे पुष्पेन्द्र पिता रविंद्र सिंह के घर में दरवाजा तोडकर 4 अज्ञात बदमाशों ने मुंह पर कपड़ा बांधकर, हाथों में ग्लब्स पहनकर प्रवेश करके फरियादी पुष्पेन्द्र सिंह के साथ मारपीट कर एवं परिवार को डरा धमकाकर नकदी एवं रूपए लूटने की घटना कारित की थी। लूट की घटना के बाद आरोपी पुष्पेंद्र की सिटी होंडा कार से भाग गए थे। रिपोर्ट पर तत्काल प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुये पुलिस आयुक्त राकेश गुप्ता एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मनोज कुमार श्रीवास्तव ने टीमें गठित कर शीघ्र प्रकरण के खुलासे एवं आरोपियों की गिरफ़्तारी के लिए निर्देशित किया। डीसीपी जोन-3 पंकज पांडेय और प्रभारी डीसीपी (क्राइम) आदित्य मिश्रा ने विभिन्न टीमों का गठन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

लुटेरों का सुराग मिला

घटना के एक दिन बाद ही लूटरों ने घटना में पीड़ित की लूटी हुई होंडा सिटी कार झाबुआ जिले के कालीदेवी थाना क्षेत्र में रोड किनारे लावारिस हालात में मिली थी। इस आधार पर आरोपियों के धार, झाबुआ अलीराजपुर की और जाने की आशंका को देखते हुए वहां के पुलिस अधिकारियों से समन्वय कर गठित टीमों को निर्देशित कर रवाना किया गया।

घटना के साक्ष्य संकलन और तलाशी के लिए इंदौर जिले की क्राइम एवं थाना बाणगंगा की टीमें गठित कर अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त रामस्नेही मिश्रा, एसीपी क्राइम अजय मिश्रा, थाना प्रभारी बाणगंगा नीरज बिरथरे एवं पुलिस लाईन में पदस्थ निरीक्षक जनक सिंह के साथ टीमें उक्त जिलों में भेजी गई। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त क्राइम राजेश दण्डोतिया की टीम द्वारा संदिग्धों के संबंध में तकनीकी जानकारी उपलब्ध कराई।

इस आधार पर टीमों द्वारा थाना कालीदेवी, थाना बाग, थाना टांडा, थाना बोरी में स्थानीय पुलिस की मदद से हुलिया, बोली के आधार पर संदिग्धों के बारें में तलाशी ली और अनेक संदिग्धों से पूछताछ की गई। इस कार्यवाही के दौरान यह जानकारी मिली की इस वारदात में सेमला पिता बदन सिंह निवासी बडी कदवाल थाना बोरी जिला अलीराजपुर एवं उसके साथियों के द्वारा घटना को अंजाम दिया गया है।