WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Rohit Bal Passes Away : फैशन डिजाइनर रोहित बल का दिल का दौरा पड़ने से निधन, बॉलीवुड में शोक!

‘लैक्मे फैशन वीक एक्स एफडीसीआई 2024' के ग्रैंड फिनाले में आखिरी बार रैंप पर दिखाई दिए!

908

Rohit Bal Passes Away : फैशन डिजाइनर रोहित बल का दिल का दौरा पड़ने से निधन, बॉलीवुड में शोक!

New Delhi : विश्व स्तर पर भारतीय फैशन को ख्याति दिलाने और देश, हॉलीवुड और अन्य जगहों की मशहूर हस्तियों के लिए कपड़े डिजाइन करने वाले रोहित बल का शुक्रवार रात को दक्षिण दिल्ली के एक अस्पताल में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वे 63 वर्ष के थे।

अपने अनोखे काम और व्यक्तित्व को प्रभावित करने वाले मशहूर डिजाइनर और अपने दोस्तों में ‘गुड्डा’ के नाम से चर्चित रोहित बल ने पिछले महीने ही आखिरी बार सार्वजनिक रूप से दिखाई दिए थे। खराब स्वास्थ्य के बावजूद वे ‘लैक्मे फैशन वीक एक्स एफडीसीआई 2024′ के ग्रैंड फिनाले में रैंप पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी। बल के निधन से बॉलीवुड हस्तियां शोक में डूब गई हैं।

IMG 20241102 WA0046

रोहित बल दिल्ली के इंपीरियल होटल में अपना कलेक्शन ‘कायनात: ए ब्लूम इन द यूनिवर्स’ पेश करते समय काफी बीमार नजर आ रहे थे। भीड़ में मौजूद कई लोग भावुक हो गए थे और उनकी आंखों में आंसू आ गए थे। ऐसा लग रहा था जैसे भारतीय फैशन के असली सितारे शान और स्टाइल के साथ फैशन को आखिरी अलविदा कह रहे हों।

अभिनेत्री अनन्या पांडे इस कार्यक्रम की शो-स्टॉपर थीं और उन्होंने शो के अंत में डिजाइनर को गुलाब भेंट किया था। यह घटना 13 अक्टूबर की है। ‘फैशन डेवलपमेंट काउंसिल ऑफ इंडिया’ (एफडीसीआई) के अध्यक्ष सुनील सेठी ने बताया कि इसके तुरंत बाद बल को सफदरजंग एन्क्लेव स्थित आश्लोक अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनका इलाज डॉ आलोक चोपड़ा कर रहे थे। उन्होंने बताया कि यह सच है कि उनका निधन हो गया। उन्हें हृदयाघात हुआ, हृदय ने काम करना बंद कर दिया था। रोहित एक बड़ी हस्ती थे, हम इस समय पूरी तरह से सदमे हैं।

दीपिका पादुकोण, अर्जुन रामपाल और कई अन्य हस्तियों ने उनके डिजाइन किए हुए कपड़े पहने हैं। एफडीसीआई के आधिकारिक इंस्टाग्राम पर संगठन के संस्थापक सदस्यों में से एक बल को श्रद्धांजलि दी गई। इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा ‘आधुनिक संवेदनाओं के साथ पारंपरिक प्रवृत्ति के अपने अनूठे मिश्रण के लिए जाने जाने वाले बल के काम ने भारतीय फैशन को फिर से परिभाषित किया और पीढ़ियों को प्रेरित किया। कलात्मकता और नवाचार के साथ-साथ आगे की सोच की उनकी विरासत फैशन की दुनिया में सदा जीवित रहेगी। गुड्डा की आत्मा को शांति मिले।’

इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा ‘आधुनिक संवेदनाओं के साथ पारंपरिक प्रवृत्ति के अपने अनूठे मिश्रण के लिए जाने जाने वाले बल के काम ने भारतीय फैशन को फिर से परिभाषित किया और पीढ़ियों को प्रेरित किया … कलात्मकता और नवाचार के साथ-साथ आगे की सोच की उनकी विरासत फैशन की दुनिया में सदा जीवित रहेगी। गुड्डा की आत्मा को शांति मिले।’

 

मजबूत और केंद्रित डिजाइन दर्शन

उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि मैं हमेशा वही करता रहा जो मैं हूं और कभी वह नहीं किया जो बाकी लोग कर रहे थे। मेरे पास एक बहुत मजबूत और केंद्रित डिजाइन दर्शन है और मैं उसी का पालन करता हूं। मेरा मानना है कि आप अपने दिल और आत्मा से जो कुछ भी करते हैं वह हमेशा प्रासंगिक रहेगा। मैं पारंपरिक, सुरुचिपूर्ण और कालातीत होने में सहज हूं और इसने एक डिजाइनर के रूप में मेरे ब्रांड और करियर में बहुत योगदान दिया है।

 

सितारों ने दी श्रद्धांजलि

अभिनेत्री सोनम कपूर ने इंस्टाग्राम पर लिखा ‘प्यारे गुड्डा, मुझे आपके निधन के बारे में पता चला, मैं आपकी बनाई हुई खूबसूरत चीज के साथ दिवाली मनाने जा रही थी, जिसे आपने मुझे दूसरी बार उदारतापूर्वक उधार दिया था … मुझे उम्मीद है कि आप शांति से होंगे। हमेशा आपकी सबसे बड़ी प्रशंसक रही हूं।’ करीना कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा भी उन हस्तियों में शामिल हैं जिन्होंने बल के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

बल का जन्म 1961 में श्रीनगर में हुआ था और उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से संबद्ध सेंट स्टीफंस कॉलेज से इतिहास में स्नातक की उपाधि प्राप्त की थी। बल ने 1990 में अपना खुद का फैशन डिजाइन कपड़े पेश करने से पहले अपने भाई की एक्सपोर्ट कंपनी के साथ काम किया। उन्होंने पुरुषों के पारंपरिक डिजाइनर कपड़ों पर ध्यान केंद्रित किया गया। बल ने हथकरघा से बने कपड़ों को उच्च फैशन में लाने के लिए खादी ग्रामोद्योग के साथ भी सहयोग किया।