WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home पॉलिटिक्स

कांग्रेस विधायक के भाजपा में जाने की अटकलों का दौर

1458

कांग्रेस विधायक के भाजपा में जाने की अटकलों का दौर

भोपाल: मध्य प्रदेश के कांग्रेस के एक और विधायक के भाजपा में जाने की अटकलों का दौर तेजी से चल रहा है। इसे लेकर अब कांग्रेस सतर्कता बरत रही है।

सूत्रों की मानी जाए तो कांग्रेस के दिग्गज नेता लगातार ऐसे विधायकों के संपर्क में हैं, जिनके नाम पार्टी बदले कर जाने वाली अटकलों में चल रहे हैं। इनके अलावा भी कांग्रेस नेता ऐसे भी विधायकों पर नजर रखे हुए हैं जो पार्टी बदल सकते हैं। हालांकि इस संबंध में न तो कांग्रेस और ना ही भाजपा का कोई नेता बोलने को तैयार है।

गौरतलब है कि राहुल गांधी 20 नवम्बर को मध्य प्रदेश में आएंगे। वे करीब 13 दिन यहां पर रहेंगे। इस दौरान वे 382 किलोमीटर की यात्रा करेंगे। इन 13 दिनों में ही कांग्रेस के विधायकों के टूटने के आसार को लेकर चर्चाएं गर्म हैं।