WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home ब्यूरोक्रेसी

RPS Officers’s Promotion: राजस्थान पुलिस सेवा के 8 अधिकारियों को IPS अवार्ड 

861
IPS Postings

RPS Officers’s Promotion: राजस्थान पुलिस सेवा के 8 अधिकारियों को IPS अवार्ड 

गोपेन्द्र नाथ भट्ट की रिपोर्ट 

नई दिल्ली/जयपुर: राजस्थान पुलिस सेवा (आरपीएस) के 8 वरिष्ठ अधिकारियों का भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में प्रमोशन हो गया है। इन अधिकारियों के नामों पर यूपीएससी बोर्ड मीटिंग में मंजूरी दे दी गई है। संभवतः अगले सप्ताह केंद्रीय गृह मंत्रालय से इसे लेकर आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा।

दिल्ली में आयोजित सिलेक्शन कमेटी की बैठक में केंद्रीय मंत्रालय के अधिकारियों के साथ राजस्थान के मुख्य सचिव सुधांश पंत, गृह विभाग के एसीएस आनंद कुमार और डीजीपी यूआर साहू शामिल हुए। इस बैठक में 2023 में खाली हुए 8 IPS पदों के लिए राज्य पुलिस सेवा से 24 वरिष्ठ अधिकारियों के नामों पर चर्चा हुई।

यूपीएससी बोर्ड ने 1997 और 1998 बैच के निम्नलिखित अधिकारियों को आईपीएस में प्रमोट करने पर सहमति व्यक्त की:

केवलराम,लोकेश सोनवाल,गोवर्धन लाल सौंकरिया,रतन सिंह,महावीर सिंह राणावत,प्यारे लाल शिवराण,सतवीर सिंह और सतनाम सिंह शामिल है।

लोकेश सोनवाल का मामला: प्रमोट होने वाले अधिकारियों में लोकेश सोनवाल का नाम चर्चा में है। करीब 5 महीने पहले ही एसीबी (एंटी करप्शन ब्यूरो) द्वारा दर्ज “थानों से मंथली वसूली” के मामले में उन्हें कोर्ट ने बरी कर दिया था। इसके बाद उन्होंने वरिष्ठता सूची में अपना नाम शामिल करने की मांग की, जिसे गृह विभाग ने स्वीकार करते हुए सूची में संशोधन किया।

पीयूष दीक्षित बाहर: आरपीएस अधिकारी पीयूष दीक्षित जो पहले 8 वें स्थान पर थे, संशोधित वरिष्ठता सूची में लोकेश सोनवाल का नाम शामिल होने से 9वें स्थान पर आ गए। इस बदलाव के चलते पीयूष दीक्षित इस साल के प्रमोशन से बाहर हो गए।

अधिकारियों की वरिष्ठता सूची और चयन प्रक्रिया: 24 वरिष्ठ अधिकारियों के नाम यूपीएससी को भेजे गए थे। इनमें से शीर्ष 8 अधिकारियों को प्रमोशन के लिए चुना गया।वरिष्ठता सूची में संशोधन से कुछ अधिकारियों की स्थिति प्रभावित हुई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार केंद्रीय गृह मंत्रालय अगले सप्ताह इन प्रमोशन को लेकर अधिसूचना जारी करेगा। प्रमोशन के बाद यह अधिकारी IPS कैडर में शामिल होकर राज्य और केंद्र स्तर पर नई जिम्मेदारियां संभालेंगे।