WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

इंदौर के कॉलेज में वेलेंटाइन डे सेलिब्रेशन पर हुआ हंगामा,NMIMS Campus में तोड़फोड़!

457
,NMIMS Campus

इंदौर के कॉलेज में वेलेंटाइन डे सेलिब्रेशन पर हुआ हंगामा,NMIMS Campus में तोड़फोड़!

इंदौर: इंदौर  के गांधी नगर थाना क्षेत्र में स्थित नरसी मुंजी इंस्टीट्यूट  में वेलेंटाइन डे (valentine’s day) के आयोजन के दौरान जमकर हंगामा हो गया। कार्यक्रम के बीच हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ता कॉलेज परिसर में पहुंच गए और विरोध जताते हुए नारेबाजी शुरू कर दी। देखते ही देखते माहौल तनावपूर्ण हो गया और कुछ लोगों ने कॉलेज परिसर में तोड़फोड़ भी कर डाली। सूचना मिलते ही गांधी नगर और एरोड्रम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। बताया जा रहा है कि इस आयोजन की जानकारी पुलिस को पूर्व में नहीं थी। फिलहाल पुलिस वीडियो फुटेज के आधार पर तोड़फोड़ करने वालों की पहचान में जुटी है।

दरअसल, नरसी मुंजी इंस्टीट्यूट में वेलेंटाइन डे को लेकर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जिसमें छात्र-छात्राएं शामिल थे। इसी दौरान हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ता कॉलेज परिसर में पहुंच गए और कार्यक्रम का विरोध करते हुए नारेबाजी करने लगे। विरोध के बीच कुछ कार्यकर्ताओं ने कॉलेज में घुसकर तोड़फोड़ की, जिससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही गांधी नगर और एरोड्रम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात पर काबू पाया। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, कार्यक्रम की पूर्व सूचना थाने को नहीं दी गई थी। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी और वायरल वीडियो के आधार पर उपद्रवियों की पहचान कर रही है और आगे की वैधानिक कार्रवाई की बात कही जा रही है।

आकाशवाणी इंदौर ने रचा इतिहास, श्रीमहाकाल राजसी सवारी के अनवरत प्रसारण पर मिला World Greatest Record का प्रमाण पत्र