WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Sad News: पूजा कर रहे ग्रामीणों पर पेड़ गिरने से 2 की मौत,एक गंभीर

904

Sad News: पूजा कर रहे ग्रामीणों पर पेड़ गिरने से 2 की मौत,एक गंभीर

 

छतरपुर: जिले के बड़ामलहरा पुलिस अनुभाग के बमनोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत रामटोरिया पुलिस चौकी के मजरा गुंजौरा में पेड़ के नीचे बैठकर पूजा पाठ कर रहे ग्रामीणों के ऊपर तेज आंधी की वजह से पेड़ गिरने से दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गया।

IMG 20250503 WA0218

जानकारी के मुताबिक गुंजौरा निवासी ग्रामीण गांव के पास पेड़ के नीचे बैठ कर शाम को पूजा पाठ कर रहे थे तभी अचानक तेज आंधी चलने लगी जिससे पेड़ ग्रामीणों पर गिर पड़ा, जिससे गुंजोरा निवासी विद्रा वन लोधी 50 वर्षीय, बलराम लोधी 30 वर्षीय की पेड़ से दब कर मौत हो गई जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।