WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home पॉलिटिक्स

Sadhvi Not Taken In Selection Committee : संभागीय चयन समिति में प्रज्ञा सिंह नहीं, ट्वीट कर नाराजगी जताई

कांग्रेस ने कहा 'क्या ये सिर्फ 'आग' लगाने के ही काम आती हैं?'  ,

1569

Sadhvi Not Taken In Selection Committee : संभागीय चयन समिति में प्रज्ञा सिंह नहीं, ट्वीट कर नाराजगी जताई ‘  

Bhopal :  भाजपा ने नगरीय निकाय चुनाव को लेकर गुरुवार रात संभागीय चयन समितियों का एलान किया। इस सूची में हर संभाग से बड़े नेताओं के नाम शामिल हैं। लगभग सभी समितियों में वहां के सांसद का नाम भी है! लेकिन, भोपाल की संभागीय चयन समिति से यहां की सांसद प्रज्ञा सिंह का नाम गायब है।
इसे महज संयोग नहीं कहा जा सकता, क्योंकि चयन समिति बनाने से पहले कवायद भी हुई होगी। भाजपा कोई सफाई दे, उससे पहले सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने ट्वीट करके अपनी पीड़ा बता दी जिससे भाजपा की राजनीति में हड़कंप मच गया। साध्वी प्रज्ञा ने ट्वीट करते हुए लिखा ‘सच कहना अगर बगावत है तो समझो हम भी बागी हैं। जय सनातन, जय हिंदुत्व …।’
सांसद के इस ट्वीट से उनकी नाराजगी समझी जा सकती है। साथ ही इसके कई राजनीतिक मायने निकाले जा रहे है। नगर निकाय चुनाव की संभागीय चयन समिति में साध्वी प्रज्ञा सिंह को शामिल नहीं किया जाना, उसके बाद उनका यह ट्वीट चर्चा का विषय बन गया और कांग्रेस ने इस पर कमेंट करके आग को और भड़का दिया|कांग्रेस के प्रदेश मीडिया प्रभारी केके मिश्रा ने ट्वीट किया है ‘भाजपा द्वारा नगरीय निकाय चुनाव को लेकर बनाई गई संभागवार चयन समिति में भोपाल संभाग से स्थानीय सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ही गायब?.”BJP की ये कैसी मजबूरी, साध्वी से कैसी दूरी ..?? क्या ये सिर्फ ‘आग’ लगाने के ही काम आती हैं??
अभी भाजपा ने इस मामले में कोई टिप्पणी नहीं की है। BJP के सोशल मीडिया में भी अभी ख़ामोशी है।