WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Safai Mitra Sammelan : देश को स्वच्छ, स्वस्थ और विकसित बनाने के लिए आगे आएं! 

स्वच्छता अभियान राष्ट्रव्यापी अभियान बना, राष्ट्रपति सफाई मित्र सम्मेलन में बोली

1024

Safai Mitra Sammelan : देश को स्वच्छ, स्वस्थ और विकसित बनाने के लिए आगे आएं! 

Ujjain : महाकाल के दर्शन के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरुवार को लोगों को स्वच्छता की दिशा में आगे आने और कदम उठाने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्वच्छता से ही भारत स्वस्थ और विकसित बनेगा। उन्होंने लोगों से देश को स्वच्छ, स्वस्थ और विकसित बनाने के लिए एक कदम आगे बढ़ाने की अपील की।

उज्जैन में ‘सफाई मित्र सम्मेलन’ को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ने स्वच्छता सर्वेक्षण में लगातार सातवीं बार शीर्ष पर रहने के लिए मध्यप्रदेश के इंदौर शहर और देश में सबसे स्वच्छ राज्य की राजधानी होने के लिए भोपाल की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि सफाई मित्रों को सम्मानित करते हुए मुझे बहुत खुशी हो रही है। स्वच्छता से ही देश स्वस्थ और विकसित बनेगा। सफाई मित्रों को सम्मानित करके हम खुद को सम्मानित कर रहे हैं।

राष्ट्रपति ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन (एसबीएम) पिछले 10 वर्षों में एक राष्ट्रव्यापी आंदोलन बन गया है और इसके परिणामस्वरूप देश में व्यापक बदलाव हुए हैं। इस अभियान से लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ी है और स्वच्छता के प्रति उनके व्यवहार में काफी बदलाव आया है। उन्होंने स्कूलों में छात्राओं के लिए शौचालय की व्यवस्था करने के लिए सरकार को बधाई दी और कहा कि इसके परिणामस्वरूप बालिकाओं की साक्षरता का स्तर बढ़ा है। इस अवसर पर मुर्मू ने चार महिलाओं सहित पांच सफाई मित्रों को सम्मानित किया और 1,692 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली उज्जैन-इंदौर छह लेन सड़क की आधारशिला भी रखी।

कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगू भाई पटेल और मुख्यमंत्री मोहन यादव शामिल हुए। राष्ट्रपति मुर्मू मध्यप्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर हैं। बुधवार को उन्होंने इंदौर में पारंपरिक बुनकरों और लोक कलाकारों से मुलाकात की थी। राष्ट्रपति ने बृहस्पतिवार को इंदौर की ऐतिहासिक रेसिडेंसी कोठी के परिसर में बृहस्पतिवार सुबह कदंब का पौधा लगाया। राष्ट्रपति गुरुवार को उज्जैन से इंदौर आकर देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के हीरक जयंती दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। राज्य सरकार द्वारा 1964 में स्थापित विश्वविद्यालय इस साल अपने 60 साल पूरे कर रहा है।