WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Safe Rescue Of Leopard : आखिर तेंदुए को वनकर्मियों ने सुरक्षित कुएं से निकाला!

1670
WhatsApp Image 2023 12 31 At 18.37.42

Safe Rescue Of Leopard : आखिर तेंदुए को वनकर्मियों ने सुरक्षित कुएं से निकाला!

Ratlam : जिले की सैलाना तहसील के ग्राम अम्बाकुडी के 1 खेत के कुएं में गिरे तेंदुए को रतलाम की फारेस्ट टीम ने सुरक्षित निकाल लिया। कुएं में गिरे तेंदुए को निकालने के लिए वनकर्मियों ने पिंजरा भी लगाया था।

WhatsApp Image 2023 12 31 at 18.37.43

बता दें कि अम्बाकुडी निवासी कृषक कैलाश निनामा के खेत पर बने कुएं में दोपहर लगभग दोपहर 1 बजे तेंदुए के गिरने की सूचना वनकर्मियों को मिली थी। सूचना मिलते ही वनकर्मी मौके पर पहुँचे थे और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया था।

रेस्क्यू को लेकर पहली बार रतलाम जिला स्तर ऐसा रेस्क्यू हुआ, जहां बिना ट्रांक्यूलाइजर गन और फंदे की मदद से तेंदुए को पिंजरे में कैद कर लिया गया। वहीं रेस्क्यू टीम के रतलाम मंडल के वन्य अधिकारियों ने अपने स्तर पर सफल कर दिखाया।

तेंदुए को कुएं से निकालने में डीएफओ डी एस निंगवाल, रेंजर सीमा सिंह परिहार, शिवगढ़ रेंजर के के नागोरिया, डिप्टी रेंजर कमल सिंह, गजराज डोडिया, रघुवीर सिंह चुण्डावत, वन रक्षक महेंद्र सिंह डोडिया, पप्पू सिंह देवड़ा, लखन सिंह सिसोदिया, रेस्क्यू प्रभारी डिप्टी रेंजर शंकर परमार, श्रमिक शंकर, राजेंद्र सिंह गेहलोत की भूमिका सराहनीय रही।

देखिए वीडियो-