WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Saif Ali Khan Attack : सैफ अली पर हमला करने वाले की पहचान हुई, मुंबई पुलिस का दावा!

980
WhatsApp Image 2025 01 16 At 17.48.10

Saif Ali Khan Attack : सैफ अली पर हमला करने वाले की पहचान हुई, मुंबई पुलिस का दावा!

लीलावती अस्पताल में ऑपरेशन के बाद उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया!

Mumbai : अभिनेता सैफ अली खान के घर बुधवार-गुरुवार की देर रात ढाई बजे घुसकर एक हमलावर ने उन पर चाकू से हमला कर दिया। जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें रात 3 बजे लीलावती अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। मुंबई पुलिस का बड़ा दावा है कि एक आरोपी की पहचान हो गई। उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

बांद्रा पुलिस स्टेशन के अधिकारी ने कहा कि एक आरोपी की पहचान कर ली गई है। चोरी के इरादे से आरोपी घुसा था। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गिरफ्तारी के बाद आगे की जानकारी साझा की जाएगी। पुलिस ने कहा कि चोरी के दौरान सैफ अली खान से उसकी हाथापाई हुई।

WhatsApp Image 2025 01 16 at 17.48.11

बताया गया कि आरोपी आग बुझाने के दौरान उपयोग की जाने वाली सीढ़ी के जरिए 12वीं मंजिल पर पहुंचा, जहां सैफ अली खान रहते हैं। उसने फायर स्केप का इस्तेमाल किया गया। उसने चोरी करने की कोशिश की और सैफ अली खान पर हमला करके भाग गया।

बीएनएस की धारा 109 (हत्या का प्रयास) के साथ अन्य संबंधित धाराओं, जिसमें ट्रेस पासिंग भी शामिल है, के तहत बांद्रा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। मुंबई क्राइम ब्रांच की एक टीम प्रभादेवी इलाके में गश्त कर रही है। मुंबई के आशंका है कि हमलावर प्रभादेवी इलाके में छुपा हो सकता है। सैफ पर मुंबई के बांद्रा स्थित उनके घर में घुसकर चाकू से बुधवार-गुरुवार रात को ढाई बजे हमला किया गया था।

सैफ अली खान की तबीयत अब कैसी

सैफ अली खान के हेल्थ पर लीलावती अस्पताल के सीओओ डॉ नीरज उत्तमानी ने बताया कि उनके शरीर पर कई खरोंच हैं। रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट थी। सैफ़ को छह जगह चोटें आई, जिनमें दो गहरी हैं। एक गहरी चोट उनकी रीढ़ के पास है। न्यूरोसर्जन डॉ नितिन डांगे, कॉस्मेटिक सर्जन डॉक्टर लीना जैन और एनेसथिसियोलॉजिस्ट डॉ निशा गांधी की टीम ने उनकी सर्जरी की। उन्हें आईसीयू में भर्ती शिफ्ट किया गया है। उन्हें खतरे से बाहर बताया गया है।