WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Saints respected clerics: संतों ने किया मौलवियों का सम्मान, सभी धर्मों के गुरु मौजूद!

धर्मगुरुओं का सम्मान करना मानव धर्म है, रमजान माह में नई मिसाल पेश!

858
WhatsApp Image 2023 04 08 At 7.36.32 PM 696x383

Saints respected clerics: संतों ने किया मौलवियों का सम्मान, सभी धर्मों के गुरु मौजूद!

Indore : शहर की सामाजिक संस्था ‘सर्वधर्म संघ’ ने आपसी सद्भाव बढ़ाने का अनोखा काम किया। रमजान के पवित्र महीने में साधु-संतों ने मंज़ूर बेग के साथ मिलकर मौलवियों का सम्मान किया। एक तरफ जब देश के कई हिस्सों में सद्भाव बिगड़ने की ख़बरें आ रही हैं, ऐसे में ये प्रयास सुकून देने वाला है।

संस्था के अध्यक्ष मंज़ूर बेग ने बताया कि साधु-संतों और शहर काजी इशरत अली ने रमजान के महीने में मस्जिदों में पूरे महीने कुरान की तिलावत करने और तराबी की नमाज पढ़ाने वाले हाफिजों का सम्मान किया। खास बात ये रही कि यह सम्मान साधु-संतों से करवाया गया। इस आयोजन कई बुद्धिजीवी ओर समाज सेवी भी शामिल हुए।

प्रिंस यशवंत रोड़ पर मस्जिदों के इमाम और हफीज़ो का सम्मान माला और साफ़ा पहनाकर साधु-संतों और मुस्लिम धर्म प्रमुखों के हाथों से किया गया। इस अवसर पर हाफ़िज़ मोहम्मद नदीम फात्मा मस्जिद, हाफ़िज़ फ़ज़ल अहमद राज़्वी हरसिद्धि मस्जिद, हाफ़िज़ ज़मीर साहब जेल रोड मस्जिद, हाफ़िज़ हसन साहब कबूतरखाना मस्जिद का प्रिंस यशवंत रोड़ स्थित सर्वधर्म संघ के दफ्तर में सम्मान किया गया। शहर क़ाज़ी डॉ इशरत अली, स्वामी अरुण आनंद, महाराज गुरुदेव स्वामी वर्धानंद गिरी महाराज ने संस्था के अध्यक्ष मंज़ूर बेग की मौजूदगी में मस्जिद के इमाम को तोहफे और नकद नज़राना पेश कर इस्तक़बाल किया।

सर्वधर्म संघ के अध्यक्ष मंज़ूर बेग द्वारा हर साल मस्जिद के इमाम व ख़िदमतगारों को नज़राना दिया जाता है। उन्होंने बताया मुस्लिम समाज इस माह में कब्रिस्तान में पुरखों की मग़फ़िरत की दुआ मांगते हैं। साथ ही मुस्लिम समाज ने देश की खुशहाली, सलामती और अमन व भाईचारे के लिए ख़ास दुआ मांगी।

इस मौके पर सर्वधर्म संघ के अध्यक्ष मंजूर बेग उपाध्यक्ष, रियाज़ खान, मुकेश बजाज, याक़ूब खान , पत्रकार सरफराज खान ज़ाकिर खान ज़फ़र खान, फेज़ान बैग, समीर बेग, युनुस खान राजेश चौहान प्रीतेश जैन सतीश शर्मा अकबर क़ाज़ी आदि ने शिरकत की। शहर काजी डॉ इशरत अली ने कहा कि हिन्दू-मुस्लिम एकता से ही मुल्क की खूबसूरती है। इस तरह के आयोजन से समाज में भाईचारा बढ़ेगा।

मंज़ूर बेग ने कहा मौलाना, इमाम, हाफ़िज़ महीनेभर नमाज़ पढ़ाने के साथ देश की खुशहाली के लिए दुआ करते हैं व समाज को रोशनी देने का काम करते हैं। ऐसी शख्सियतों का सम्मान कर हमें खुशी मिलती है।

देखिये वीडियो: क्या कह रहे हैं, संस्था के अध्यक्ष मंज़ूर बेग-