WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Salary To Employees: भोपाल नगर निगम के कर्मचारियों को नहीं मिला वेतन,पेंशनर भी हो रहे हैं पेंशन के लिए परेशान

1204

Salary To Employees: भोपाल नगर निगम के कर्मचारियों को नहीं मिला वेतन,पेंशनर भी हो रहे हैं पेंशन के लिए परेशान

 

भोपाल: राज्य सरकार और जिला कलेक्टर के प्रत्येक माह की 1 तारीख को वेतन देने के आदेश होने के बाद भी राजधानी भोपाल में नगर निगम में कार्यरत कर्मचारियों को वेतन नहीं मिला है। अधिकांश कर्मचारियों को महीने की 20 तारीख तक वेतन प्राप्त होता है।

 

उमाशंकर तिवारी, प्रदेश सचिव

तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ भोपाल ने कहा कि राजधानी भोपाल के निगम कर्मचारियों को वेतन भुगतान में देरी से कर्मचारियों के परिवारों को कई प्रकार की परेशानी उठाना पड़ती है। अभी हाल ही में जिला कलेक्टर द्वारा 1 तारीख तक वेतन सुनिश्चित करने के आदेश जारी किए गए थे। उसके बावजूद भी नगर निगम भोपाल के अधिकारियों ने वेतन का भुगतान नहीं किया। इससे निगम कर्मचारियों एवं सेवानिवृत कर्मचारियों को पेंशन न मिलने से रोष व्याप्त है।

IMG 20231209 WA0050

तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के प्रदेश सचिव उमाशंकर तिवारी ने मुख्य सचिव से निवेदन किया है कि शासकीय कर्मचारियों की तरह निगम मंडल के कर्मचारियों को भी प्रत्येक माह की 1 तारीख को वेतन मिलना सुनिश्चित किया जाए.