WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Same Bungalow Alloted to Rahul : राहुल को पुराना बंगला मिला, पर 8 दिन में राहुल को जवाब देना होगा!

संसद की हाउसिंग कमेटी ने अलॉट किया, पर राहुल ने कहा ' मेरा घर पूरा हिंदुस्तान!'

1448
WhatsApp Image 2023 08 08 At 17.44.02

Same Bungalow Alloted to Rahul : राहुल को पुराना बंगला मिला, पर 8 दिन में राहुल को जवाब देना होगा!

New Delhi : सुप्रीम कोर्ट से सजा पर रोक लगने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता बहाल हो गई थी। आज उन्हें वो बंगला भी अलॉट कर दिया गया, जो सांसदी छिनने के बाद खाली करवाया गया था। राहुल गांधी को मंगलवार को फिर वाली पुराना सरकारी बंगला 12 तुगलक लेन मिल गया। संसद की हाउसिंग कमेटी ने सांसदी बहाल होने के एक दिन बाद बंगला अलॉट कर दिया। राहुल यह बंगला लेंगे या नहीं, इसका उन्हें 8 दिन में जवाब देना है।

राहुल जब कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे तो उनसे बंगला वापस मिलने पर सवाल किया गया। इस पर राहुल ने कहा की मेरा घर पूरा हिंदुस्तान है। 12 तुगलक लेन में राहुल गांधी 19 साल रहे। मोदी सरनेम मामले में 2 साल की सजा मिलने के बाद 22 अप्रैल 2023 को उन्हें ये बंगला खाली करना पड़ा था। राहुल 12 और 13 अगस्त को अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड भी जाएंगे। सांसदी बहाल होने के बाद यह उनका पहला वायनाड दौरा होगा।

2005 में अलॉट हुआ था बंगला

राहुल गांधी 2004 में पहली बार अमेठी से सांसद बने। तब तक वो अपनी मां के साथ 10 जनपथ स्थित बंगले में रहते थे। सांसद बनने पर 2005 में उन्हें पहली बार 12 तुगलक लेन वाला बंगला अलॉट किया था। ये दिल्ली के लुटियंस जोन में स्थित टाइप-8 बंगला है, जो हाइएस्ट कैटेगरी है। इस आलीशान बंगले में 5 बेडरूम, 1 हॉल, 1 डायनिंग रूम, 1 स्टडी रूम और सर्वेंट क्वार्टर हैं। राहुल गांधी इस बंगले में गृह प्रवेश के बाद शिफ्ट हुए थे। इस सेरेमनी में सोनिया, प्रियंका, रॉबर्ट समेत उनके करीबी लोग ही शामिल थे।

WhatsApp Image 2023 08 08 at 17.45.00

राहुल ने इसी साल 26 फरवरी को कांग्रेस के 85वें अधिवेशन में बताया था कि मेरे पास कोई घर नहीं है। राहुल 12, तुगलक लेन वाले सरकारी बंगले को खाली करने के बाद 10 जनपथ स्थित अपनी मां सोनिया गांधी के आवास में शिफ्ट हो गए थे। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बताया कि राहुल गांधी अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड का 12-13 अगस्त को दौरा करेगे। सांसदी बहाली के बाद यह उनका पहला दौरा होगा। राहुल पिछली बार 11 अप्रैल को वायनाड गए थे, जहां उन्होंने रोड शो भी किया था।