WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

संपर्क से समर्थन: शहर के प्रबुद्ध जन के घर पहुंचे सांसद, विधायक और भाजपा संगठन पदाधिकारी, मांगे उनके सुझाव

3327
WhatsApp Image 2023 06 10 At 19.27.10 696x522

संपर्क से समर्थन: शहर के प्रबुद्ध जन के घर पहुंचे सांसद, विधायक और भाजपा संगठन पदाधिकारी, मांगे उनके सुझाव

इटारसी से संजय शिल्पी की खबर

इटारसी। भारतीय जनता पार्टी की केंद्र में मौजूद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर जून माह में संपर्क से समर्थन अभियान भाजपा ने चलाया हुआ है। इस अभियान के तहत आज समाज के प्रबुद्ध जनों पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी, कवि बी के पटेल, पूर्व प्राचार्य डॉ वी.के.सीरिया, वरिष्ठ पत्रकार व साहित्यकार तथा मीडियावाला डॉट इन के संभागीय ब्यूरो चीफ चंद्रकांत अग्रवाल, वरिष्ठ सर्जन डा. अनिल सिंह, समाजसेवी फूलचंद्र यादव,आर के यादव का उनके निवास पर पहुंचकर सांसद राव उदय प्रताप सिंह, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवम विधायक नर्मदापुरम डॉ. सीतासरन शर्मा, भाजपा जिला प्रभारी सीमा सिंह, लोकसभा प्रभारी संपत मुंदड़ा, नगरपालिका अध्यक्ष पंकज चौरे, प्रदेश तैराकी संघ अध्यक्ष पीयूष शर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता व इस अभियान के जिला प्रभारी संदेश पुरोहित, भाजपा जिला महामंत्री मुकेशचंद्र मैना,जिला उपाध्यक्ष शैलेंद्र दीक्षित, नगर भाजपा अध्यक्ष जोगिंदर सिंह,पार्षद जिम्मी कैथवास, कुंदन गौर, राजकुमार यादव, पुरानी इटारसी मंडल अध्यक्ष मयंक मेहतो, नगर महामंत्री राहुल चौरे, डॉ. नीरज जैन सहित अन्य ने पहुंचकर शाल,पुष्प गुच्छ से उनका सम्मान किया।

WhatsApp Image 2023 06 10 at 19.27.10 1

सांसद राव उदय प्रताप सिंह ने इस अवसर पर कहा कि भारतीय जनता पार्टी संगठन का स्पष्ट तौर पर मानना है कि जब हम पब्लिक के बीच वोट मांगने जाते हैं तो जीतने के बाद भी उनके पास पहुंचकर उनसे मिलना चाहिए। उनसे लगातार संपर्क बना रहना चाहिए। इसलिए लगातार भाजपा के वरिष्ठ, कनिष्क कार्यकर्ता आम जनता के बीच ही रहते हैं। सांसद सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की यह कार्यशैली है और परंपरागत रूप से जनता के बीच रहने वाला है हमारा दल। विचार परिवार ने तय किया कि एक माह भर जून के महीने में जब राजनेता एसी में बैठते हैं, उस समय हमें समाज के प्रबुद्ध जन से लेकर अंतिम व्यक्ति तक के बीच में रहना है, इसलिए तय हुआ कि सबसे तपिश वाले इस महीने में समाज के बीच में जाएंगे और विशेष रूप से समाज की दशा, दिशा पर चिंतन करने वाले बुद्धिजीवी वर्ग से मिलेंगे और दल की बेहतरी के लिए क्या कर सकते हैं, उनकी अपेक्षाएं क्या हैं, यह जानने के लिए उन सभी से संपर्क का यह अभियान चल रहा है।

WhatsApp Image 2023 06 10 at 19.27.31

भाजपा जिला प्रभारी सीमा सिंह ने कहा कि भाजपा निरंतर कार्य करने वाली पार्टी है। ऐसा नहीं कि एक कार्यक्रम किया और फिर बैठ गई। श्रीमती सिंह ने कहा कि संपर्क से समर्थन अभियान में बुद्धिजीवियों से मिल रहे हैं। यह हमारा निरंतर चलने वाला कार्यक्रम है। इसके पहले हमने कमल पुष्प कार्यक्रम किया था। अभी हम प्रधानमंत्री मोदी जी की सरकार के सफलतम 9 वर्ष पूर्ण होने पर यह कार्य कर रहे हैं। श्रीमती सिंह ने कहा कि संगठन और सत्ता का तालमेल बनाकर भारतीय जनता पार्टी कार्य करती है। हमारे जनप्रतिनिधि संगठन के साथ हर कार्यक्रम में रहते हैं। श्रीमती सिंह ने कहा कि कमलनाथ जी कि सरकार में कोई भी काम धरातल पर नहीं हुआ।

WhatsApp Image 2023 06 10 at 19.36.40

विधायक डा. शर्मा ने कहा कि समाज के प्रबुद्ध जनों से विचार, सुझाव लेकर हमेशा भाजपा ने काम किया,इसी को आगे बढ़ा रहे हैं। वहीं वरिष्ठ साहित्यकार व पत्रकार चंद्रकांत अग्रवाल ने कहा कि भाजपा की कार्यशैली में विगत 25 वषों में काफी परिवर्तन आया है। पार्टी की बुद्धिजीवी वर्ग से दूरियां बढ़ीं हैं। हालांकि संगठन की राजनीतिक सक्रियता बढ़ी है पर इसी कारण समाज के अन्य गैर राजनीतिक वर्गों से उसका संपर्क कम भी हुआ है। उपस्थित सांसद उदय प्रताप सिंह व जिला प्रभारी सीमा सिंह ने इस तथ्य को वरिष्ठ नेताओं के संज्ञान में लाने का भरोसा श्री अग्रवाल को दिलाया।

WhatsApp Image 2023 06 10 at 19.36.51