WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Sanjeevani Clinic : संजीवनी क्लिनिक शुरू, 117 जांचें और 200 दवाइयां मुफ्त मिलेगी!

इंदौर देश का पहला शहर जहां जनभागीदारी से स्वास्थ्य केंद्र संचालित होंगे!

518

Sanjeevani Clinic : संजीवनी क्लिनिक शुरू, 117 जांचें और 200 दवाइयां मुफ्त मिलेगी!

Indore : नगर निगम इंदौर द्वारा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत शहर में सीएम संजीवनी क्लिनिकों की श्रृंखला लगातार विस्तार पा रही है। इसी क्रम में विधानसभा क्षेत्र-4 के वार्ड 67 स्थित बालदा कॉलोनी में एक और संजीवनी क्लिनिक का उद्घाटन महापौर पुष्यमित्र भार्गव के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर विधायक मालिनी गौड़,पार्षद प्रिया डांगी,वैष्णव संस्था के पुरुषोत्तम पसारी सहित बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।

IMG 20250707 WA0066

महापौर भार्गव ने कहा कि स्वच्छ इंदौर के बाद अब हमारा लक्ष्य है स्वस्थ इंदौर। उन्होंने बताया कि शहर में 105 से अधिक संजीवनी क्लिनिक बनाए जा रहे हैं। जिनमें से 72 से अधिक तैयार हो चुके। अब जनसहयोग से इनके संचालन का कार्य प्रारंभ हो गया है।

इंदौर देश का पहला शहर बन गया, जहां जनभागीदारी से स्वास्थ्य केंद्र संचालित हो रहे हैं, जिसमें 117 प्रकार की जांचें और 200 से अधिक दवाएं नि:शुल्क दी जा रही हैं। विधायक मालिनी गौड़ ने कहा कि यह क्लिनिक वार्ड 67 के लिए एक बड़ी सौगात है और स्थानीय नागरिकों को अब प्राथमिक उपचार के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा।