WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

रणबीर और आलिया की शादी में सारा अली खान बन सकती थीं रोड़ा, जानिए क्या है माजरा

1778

रणबीर और आलिया की शादी में सारा अली खान बन सकती थीं रोड़ा, जानिए क्या है माजरा

कीर्ति कापसे की खास खबर

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की हाल ही में शादी हुई है और इसी शादी के चर्चे इन दिनों हर तरफ देखने सुनने को मिल रहे हैं। फ़ेंस लगातार इनकी गतिविधियाँ इंस्टाग्राम के माध्यम से देखते रहते है फैंस इस कपल की एक झलक देखने के लिए काफी बेताब नजर आ रहे हैं. रणबीर और आलिया ने लंबे समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद शादी कर ली ।

पर हमारे पास एक मज़ेदार खबर है आपको बताने के लिए कि इस प्रेम कहानी में कहीं न कहीं सारा अली खान रोड़ा बन सकती थीं।

जी हां आलिया भट्ट की तरह ही सारा अली खान ने भी नेशनल टीवी पर रणवीर कपूर के लिए अपने प्यार का इजहार किया था। सैफ अली खान की बेटी ने बॉलीवुड में कदम भी नहीं रखा था और वो सनसनी बन चुकी थीं. उन्होंने खुलेआम रणबीर कपूर के लिए अपने प्यार का ऐलान कर दिया था।

सारा अली खान ने करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करण में कहा था कि वो रणबीर कपूर संग शादी करना चाहती हैं। सोशल मीडिया पर जैसे ही ये वीडियो वायरल हुआ, इस पर चर्चा शुरू हो गई।सारा अली खान वीडियो वायरल होने के बाद जहां भी जाया करती थीं, उनसे रणबीर कपूर को लेकर ही सवाल किए जाते थे।

जब सारा अली खान अपनी डेब्यू फिल्म केदारनाथ को प्रमोट करने के लिए एक रेडियो स्टेशन पहुंची थी. उस दौरान जब उनसे रेडियो जॉकी ने इस बारे में सवाल किया तो उन्होंने कहा कि रणबीर कपूर से शादी की बात मैंने पहले कही थी, जिसको शो पर पापा ने दोहरा दिया। हालांकि ऱणबीर कपूर से अब मैं शादी नहीं करना चाहती हूं।

उसके बाद जॉकी ने कहा- वैसे भी आलिया तो आपकी दोस्त है. इस पर सारा ने बात काटते हुए कहा- नहीं यार बात वो नहीं है, आज कल तो ये सब चलता रहता है।सारा अली खान इसके बाद हंसने लगती हैं और कहती है- मैं ये क्या कह रही हूं।

सारा अली खान की बात करें केदारनाथ सिंबा में उनकी एक्टिंग को सराहा गया तो वही आखिरी बार उन्हें अतरंगी रे में देखा गया था।इस फिल्म में दर्शकों ने उन्हें रिंकू की भूमिका में खूब पसंद किया था।