WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Sarafa Association Elections : शिवनारायण सोनी अध्यक्ष, घनश्याम गुप्ता सचिव बने!

757

Sarafa Association Elections : शिवनारायण सोनी अध्यक्ष, घनश्याम गुप्ता सचिव बने!

Ujjain : शहर के सबसे प्राचीन एवं व्यस्ततम व्यापारिक क्षेत्र पटनी बाजार स्थित सोना-चांदी व्यापारियों के संगठन सर्राफ एसोसिएशन के चुनाव सर्वसम्मति से निर्विरोध रूप से संपन्न हुए। पूर्व अध्यक्ष एवं संस्था संरक्षक अशोक जड़िया ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में वरिष्ठ पदाधिकारियों के विचार उपरांत बनी सहमति के आधार पर नई टीम के अध्यक्ष पद हेतु शिवनारायण सोनी, सचिव घनश्याम गुप्ता, उपाध्यक्ष परेश नीमा एवं जितेंद्र पारिख, सह-सचिव आनंद गर्ग एवं राजेश (पप्पू) पटनी के साथ कोषाध्यक्ष पद पर मनोज सरायवाला को सर्वसम्मति से निर्विरोध निर्वाचित किया गया।

कार्यकारिणी सदस्यों में रमेश कोठारी, धर्मेंद्र टकसाली, राजेश नागर, विजय कौशिक, राहुल सर्राफ, अतीन जड़िया एवं जीतेश नीमा निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। बैठक में संस्था संरक्षकगण प्रकाश सोनी एवं प्रह्लाद नीमा विशेष रूप से मौजूद रहें। अधिकृत घोषणा के बाद सर्राफ यूथ फेडरेशन के पदाधिकारियों सहित क्षेत्रीय व्यापारियों ने नव-निर्वाचित कार्यकारिणी का ढोल-धमाके के साथ फूल-मालाओं से स्वागत कर सम्मान किया!