WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Sarfaraz Memon Caught : NIA का वांछित आतंकी इंदौर में थाने में पेश! 

मां-बाप को चंदन नगर थाने लाने के बाद वो खुद पेश हो गया!

2041

Sarfaraz Memon Caught : NIA का वांछित आतंकी इंदौर में थाने में पेश! 

Indore : जिस आतंकी सरफराज मेमन को पुलिस मुंबई में तलाश रही थी, उसे कल (सोमवार) रात इंदौर पुलिस हिरासत में ले लिया। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने उसके मुंबई में होने की आशंका जाहिर की थी। गोपनीय रिपोर्ट के आधार पर इंटेलिजेंस और पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

एनआईए ने गुप्त इनपुट के बाद मुंबई पुलिस को मेमन के बारे में सूचना दी थी। एनआईए को जानकारी मिली थी कि वह मुंबई में है। मुंबई एटीएस हरकत में आई और इंदौर के इंटेलिजेंस डीसीपी रजत सकलेचा को बताया कि सरफराज मूलत: ग्रीन पार्क कालोनी (चंदन नगर) स्थित फातमा अपार्टमेंट का रहने वाला है। चंदन नगर थाना पुलिस पहुंची तो पहले उसके माता-पिता को हिरासत में लिया। देर रात वह स्वयं थाने पहुंच गया।

सुरक्षा एजेंसियों को बताया गया था कि वह 12 साल हांगकांग में रहा है, पाकिस्तान और चीन से आतंकी ट्रेनिंग लेकर आया है। आशंका थी कि वह देश में बड़ा हमला करने की फिराक में है। अब मुंबई का आतंकवाद विरोधी दस्ता (एटीएस) सरफराज से पूछताछ करेगा। वह अकसर अलग-अलग देशों में जाया करता है। कई राज्यों में उसके ठिकाने होने की भी सूचना है। एजेंसी ने जब सरफराज से पूछताछ की, तो बताया कि बहन की ब्रेन हेमरेज से मौत होने के बाद मानसिक रूप से परेशान था। व्यवसाय के सिलसिले में वह हांगकांग चला गया था, वहां 12 साल रहा था।

वह 2007 के आसपास इंदौर के खजराना में भी रहा था। मकान बेचने के बाद ग्रीन पार्क कालोनी में आ गया था। पुलिस के पास वर्ष 2016 से पहले का उसके पासपोर्ट का रिकॉर्ड नहीं है। उसकी कुछ बातों पर अभी भी संदेह है। लिहाजा मुंबई एटीएस को पूछताछ के लिए बुलाया जा रहा है। बैंक खातों और फोन नंबरों की जांच चल रही है।

सरफराज को चंदन नगर इलाके में गुप्त स्थान पर रखा गया है। वह अभी कुछ सवालों के जवाब स्पष्ट नहीं दे रहा है। पूछताछ में शामिल एक अफसर के मुताबिक वर्ष 2020 केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के ट्विटर अकाउंट को हैक कर गंभीर बीमारी की अफवाह फैलाई गई थी। इस मामले में भी सरफराज शामिल रहा था। उसके विरुद्ध गुजरात में केस दर्ज हुआ था।