WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

सरपंच समर्थकों सहित कांग्रेस छोड़कर भाजपा मे हुएं शामिल

जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह लुनेरा ने अंगवस्त्र पहनाकर किया स्वागत

1473
WhatsApp Image 2023 08 18 At 9.14.37 PM

सरपंच समर्थकों सहित कांग्रेस छोड़कर भाजपा मे हुएं शामिल

Ratlam: ग्राम पंचायत बांगरोद के सरपंच राकेश व्यास ने समर्थकों के साथ कांग्रेस को छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।पैलेस रोड़ स्थित भाजपा कार्यालय मे भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह लुनेरा ने अंगवस्त्र पहनाकर व्यास एवं उनके समर्थकों का स्वागत किया। सरपंच व्यास ने पीएम नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व मे चल रही जनकल्याणकारी योजनाओं एवं पार्टी की विचारधारा को मजबूत करने का संकल्प लिया।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अरुण त्रिपाठी ने मीडियावाला को बताया कि सरपंच व्यास के स्वागत कार्यक्रम मे विधानसभा विस्तारक हितेन्द्र सिंह राजपुरोहित, विधानसभा प्रभारी कन्हैयालाल पाटीदार, बांगरोद मंडल अध्यक्ष राजेन्द्र लाला जाट,जनपद उपाध्यक्ष हितेन्द्र सिंह भाटी,जनपद सदस्य सुरेश पाटीदार उपस्थित रहें।
उन्होने भी सरपंच व्यास का स्वागत किया।

इस दौरान भाजपा बांगरोद नगर अध्यक्ष श्रेणिकमल कोठारी,पूर्व सरपंच गोविंदराम धाकड़, सहकारी सोसायटी पूर्व अध्यक्ष कैलाश गेहलोद, मंडल अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह सेखावत,अ.जा.मोर्चा मंडल अध्यक्ष पी.एल.तेजू मालवीय एडवोकेट,प्रवीण जाट,संजय पाटीदार, परमानन्द धाकड़,पप्पू धाकड़,बलवंत सिंह चौहान,सुभाष राठौड, शंकरलाल पाटीदार,वजह सिंह,अनोखीलाल जाट,विजय डाबी,अतुल प्रताप सिंह राठौड़,विष्णु भाटी,कमलेश गरगामा आदि उपस्थित थे।