WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home Breaking News

SAS To IAS DPC Today: 33 अफसरों को IAS अवार्ड करने के लिए आज दिल्ली में DPC

2014

SAS To IAS DPC Today: 33 अफसरों को IAS अवार्ड करने के लिए आज दिल्ली में DPC

राज्य प्रशासनिक सेवा के इन अफसरों के नाम पर होगा विचार

Bhopal : मध्यप्रदेश के राज्य प्रशासनिक सेवा के 33 अफसरों को भारतीय प्रशासनिक सेवा में पदोन्नत (IAS अवार्ड) करने के लिए बहुप्रतीक्षित DPC आज 19 मई को दिल्ली में हो रही है। यह DPC संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) कार्यालय में दोपहर 2:30 बजे होगी।
मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस सहित GAD के संबंधित अधिकारी DPC में भाग लेने के लिए दिल्ली पहुंच गए हैं।
वर्ष 2021 के लिए 19 और 2022 के लिए 14 पदों के लिए यह DPC हो रही है। इसमें तीन गुना अफसरों के नामों पर विचार किया जाएगा।
DPC में मध्यप्रदेश के मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, सामान्य प्रशासन विभाग कार्मिक की प्रमुख सचिव दीप्ती गौड़ मुखर्जी और संघ लोक सेवा आयोग के सदस्य शामिल होंगे।
2022 में 2021 के रिक्त पदों के लिए DPC नहीं हो पाई थी! इसलिए दो साल की DPC एक साथ की जा रही है। DPC में वर्ष 2000 से लेकर 2006 बैच तक के राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसरों के नामों पर विचार किया जाएगा।
बताया गया है कि मध्यप्रदेश में यह पहला अवसर है जब एक साथ 33 अधिकारियों को IAS अवार्ड होगा। लिस्ट में ऐसे भी नाम है जो नायब तहसीलदार से अपर कलेक्टर तक पहुंचे हैं जिनका चयन IAS संवर्ग के लिए इस सूची में हो सकता है।

इन अफसरों के नामों पर होगा विचार
विवेक सिंह, पंकज शर्मा, नारायण प्रसाद नामदेव, जयेन्द्र कुमार विजयवत, मनोज मालवीय, कैलाश बुंदेला, सुनील दुबे, सुरेन्द्र कथूरिया, राजेश जैन, प्रमोद शुक्ला, गजेन्द्र सिंह नागेश, प्रताप नारायण यादव, सरोधन सिंह, अनुराग सक्सेना, मल्किका निगम नागर, अजीजा सरशार जफर, सपना सोलंकी, कमलचंद्र नागर, मंजूषा विक्रांत राय, संघमित्रा गौतम, संजना जैन, शुचिस्मिता सक्सेना, कीर्ति खुरासिया, जगदीश कुमार गोमे, दिशा प्रणय नागवंशी, देवेन्द्र कुमार नागेन्द्र, मनोज सरियाम, रामप्रकाश अहिरवार, कमलेश भार्गव, अभय सिंह ओहरिया, संदीप केरकट्टा, अंजली जोसेफ, रेखा राठौर, नवीत धुर्वे, सोजान सिंह रावत, वंदना शर्मा, अर्चना सोलंकी, नंदा भलावे कुशरे, अनिल कुमार डामोर, सविता झानिया, सारिका भूरिया, कमल सोलंकी, जितेन्द्र सिंह चौहान।