WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home ब्यूरोक्रेसी

SAS Transfer: राज्य प्रशासनिक सेवा के 6 अधिकारियों के तबादले 

1617
Major Reshuffle in Excise Department

SAS Transfer: राज्य प्रशासनिक सेवा के 6 अधिकारियों के तबादले 

विनोद काशिव की रिपोर्ट 

रायपुर: छत्तीसगढ़ राज्य शासन ने राज्य प्रशासनिक सेवा के छह अधिकारियों के तबादले आदेश जारी किए हैं।

शिवकुमार बनर्जी अपर कलेक्टर बिलासपुर और राम प्रसाद चौहान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत बिलासपुर को मंत्रालय में उप सचिव पदस्थ किया गया है।

IMG 20241029 WA0167

उमेश कुमार पटेल अवर सचिव राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग को वाणिज्य एवं उद्योग विभाग में उप सचिव पदस्थ किया गया है। श्रीकांत वर्मा संयुक्त कलेक्टर कोरबा को अतिरिक्त संचालक पंचायत संचालनालय नया रायपुर, दुष्यंत कुमार रायस्थ संयुक्त कलेक्टर सक्ति को अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी राज्य शहरी विकास अभिकरण (suda) और अनुपम आशीष टोप्पो डिप्टी कलेक्टर कबीरधाम को अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी चिप्स रायपुर पदस्थ किया गया है।