WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

सतीश सोनी मित्र मंडल ने खाटूश्याम की नगरी में तेजा दशमी पर निकले चल समारोह में अखाड़ों के खलीफाओं का अभिनन्दन किया

1154
WhatsApp Image 2022 09 06 At 9.07.55 PM 1

रतलाम से रमेश सोनी की रिपोर्ट

जिले की बांगरोद स्थित बाबा खाटूश्याम की धर्मधरा पर तेजा दशमी के शुभ अवसर पर भव्य चल समारोह के साथ परम्परानुसार अखाड़े निकाले गए।जिसमें बड़ा अखाड़ा व छोटा अखाड़ा के पहलवानों के साथ शामिल थे,तथा उन्होंने अलग अलग चौराहों पर हेरत भरें करतब दिखाए।

अखाड़ों का प्रारंभ नगर के बस स्टैंड से हुआ।
यह चल समारोह सदर बाजार से होते हुए मुख्य मार्गो से तेजाजी के मंदिर पर पंहुचा जहां पर समापन हुआ।अखाड़ा दोपहर 12:30 बजे प्रारंभ हुआ जो नगर के विभिन्न क्षेत्रों से गुजरा और शाम 6 बजे समापन हुआ।

WhatsApp Image 2022 09 06 at 9.07.52 PM

अखाड़े के खलीफाओं और पहलवानों का स्वागत सदर बाजार स्थित श्री खाटू श्याम ज्वेलर्स के संचालक सतीश सोनी द्वारा किया गया।सतीश सोनी मित्र मंडल ने दोनों अखाड़ों के खलीफाओं और पहलवानों को टी शर्ट का भी वितरण किया गया।
बड़ा अखाड़ा बजरंग व्यायामशाला श्री 1008 श्यामसुंदर आश्रम के अध्यक्ष अशोक पटेल,गुरु कालूलाल चौकीदार,उस्ताद सुरेश मेहता,मनोज तंवर का अभिनन्दन सतीश सोनी ने साफा,पुष्पहार व शाल ओढ़ाकर श्रीफल से सम्मान किया।

WhatsApp Image 2022 09 06 at 9.07.53 PM

छोटा अखाड़ा श्री महावीर व्यायाम शाला टंकी चौराहा बांगरोद के अध्यक्ष रामकृष्ण सूर्या,उस्ताद दारा सिंह मकवाना,रामसुख परमार संजू बारोठ का स्वागत भी तिलक लगाकर पुष्प,साफा पहनाकर शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

यह थे मौजूद
इसमें श्री खाटू श्याम ज्वेलर्स के सतीश सोनी, प्रियांशु सोनी, सचिन सोनी,अर्जुन राठौड़ यशवंत धाकड़,मुकेश वावधारा सुतार आदि उपस्थित थे।