WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Saurabh Sharma on Remand : सौरभ शर्मा को 4 फरवरी तक लोकायुक्त को रिमांड पर सौंपा गया!

843

Saurabh Sharma on Remand : सौरभ शर्मा को 4 फरवरी तक लोकायुक्त को रिमांड पर सौंपा गया!

जानिए, अब आगे क्या होगा, कौन कौनसी एजेंसियां रिमांड पर लेंगी!

Bhopal : कोर्ट में सरेंडर करने पहुंचे आरटीओ के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा को आज सुबह लोकायुक्त नहीं गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद उसे रिमांड के लिए कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने काली कमाई के सरगना सौरभ शर्मा को 4 फरवरी तक रिमांड पर लोकायुक्त को सौंप दिया।

सोमवार को सौरभ के वकील राकेश पाराशर ने कोर्ट में सौरभ के सरेंडर का आवेदन दिया था। जिसमें दावा किया गया कि सौरभ उनके साथ मौजूद था। कोर्ट ने मंगलवार को 11 बजे का समय तय किया था। लेकिन, कोर्ट में सरेंडर करने के लिए पहुंचने से पहले ही लोकायुक्त पुलिस ने सौरभ को कोर्ट के गेट पर ही गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उसे सीधे लोकायुक्त के दफ्तर ले जाया गया।

पूछताछ के दौरान सौरभ के सहयोगी चेतन सिंह गौर और शरद जायसवाल भी लोकायुक्त कार्यालय पहुंचे, जहां उन्हें भी हिरासत में ले लिया गया। सौरभ से पांच घंटे तक पूछताछ की गई, फिर सौरभ और चेतन सिंह गोर को लोकायुक्त की स्पेशल कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट से लोकायुक्त पुलिस ने सौरभ की सात दिन की रिमांड की मांग, जिसका सौरभ के वकील ने विरोध किया। दो घंटे की सुनवाई के बाद जज रामप्रताप मिश्र ने सौरभ और चेतन सिंह को चार फरवरी तक की रिमांड पर लोकायुक्त पुलिस को सौंप दिया।

लोकायुक्त की रिमांड पूरी होने के बाद सौरभ शर्मा को इनकम टैक्स और ईडी के अलावा भी अन्य एजेंसियां रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। इसलिए समझा जा रहा है कि सौरभ शर्मा अभी लंबे समय तक पूछताछ के घेरे में रहेगा। यह भी संभव है कि लोकायुक्त चार फरवरी के बाद भी रिमांड बढ़ाने के लिए कोर्ट में अपील करेगी। क्योंकि, सौरभ शर्मा से लोकायुक्त को कई राज उगलवाले हैं।