WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

SBI Gave 50 Lakhs Under Contract : स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने मृत पुलिसकर्मी के परिवार को अनुबंध के तहत ₹50 लाख दिए!

1692
WhatsApp Image 2024 10 10 At 19.48.48

SBI Gave 50 Lakhs Under Contract : स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने मृत पुलिसकर्मी के परिवार को अनुबंध के तहत ₹50 लाख दिए!

यह राशि ‘पुलिस सैलेरी पैकेज’ की शर्तों के मुताबिक व्यक्तिगत दुर्घटना पर दी गई!

Indore : स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने 15वीं वाहिनी विशेष सशस्त्र बल में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक स्व गोविन्द सिंह चौहान के निधन पर उसके परिवार को 50 लाख रुपए की राशि का चेक प्रदान किया। ‘पुलिस सैलेरी पैकेज’ के अंतर्गत पुलिस मुख्यालय (भोपाल) एवं स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के बीच हुए अनुबंध के अनुसार व्यक्तिगत दुर्घटना (मृत्यु) पर उनके परिवार को 50 लाख रुपये की राशि प्रदान किए जाने का प्रावधान किया गया है।

विशेष सशस्त्र बल में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक स्व गोविन्द सिंह चौहान कानून व्यवस्था ड्यूटी पर बड़वानी के ठीकरी में तैनात होकर 12 अगस्त 2024 को गौवंश एवं संदिग्ध वाहनों की चैकिंग के लिए थाना ठीकरी अन्तर्गत तैनात किए गए थे। रात्रि लगभग एक बजे अपने कर्तव्य के निर्वहन के दौरान स्व गोविन्द सिंह चौहान को एक ट्रक ने गंभीर रूप से टक्कर मारी दी, जिसके फलस्वरूप उनकी जान चली गई।

15वीं वाहिनी विशेष सशस्त्र बल के सेनानी सूरज कुमार वर्मा की उपस्थिति में स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के रीजनल मैनेजर गोविन्द प्रसाद सिन्हा एवं उनके स्टाफ द्वारा दिवंगत स्व गोविन्द सिंह चौहान की पत्नी शशि चौहान को अपने अनुबंध का परिपालन करते हुए 50 लाख रुपए का चैक प्रदाय किया गया। सिन्हा द्वारा यह भी बताया गया कि वर्तमान में व्यक्तिगत दुर्घटना की यह राशि गत दिनों लिए निर्णय के अनुसार 50 लाख रुपये से बढ़ाकर एक करोड़ रुपये कर दी गई है। इस मौके पर उपस्थित 15वीं वाहिनी विसबल, इंदौर के पुलिसकर्मियों द्वारा भी स्व गोविन्द सिंह चौहान के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की गई।