WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home ब्यूरोक्रेसी

SCS to IAS: राज्य सिविल सेवा के 7 अधिकारी भारतीय प्रशासनिक सेवा में नियुक्त, DoPT ने जारी की अधिसूचना

575
WhatsApp Image 2025 12 04 At 19.23.14

SCS to IAS: राज्य सिविल सेवा के 7 अधिकारी भारतीय प्रशासनिक सेवा में नियुक्त, DoPT ने जारी की अधिसूचना

नई दिल्ली: SAS to IAS: छत्तीसगढ़ राज्य प्रशासनिक सेवा के 7 अधिकारी भारतीय प्रशासनिक सेवा में नियुक्त किये गए हैं। इस संबंध में DoPT ने अधिसूचना जारी कर दी हैं।
डिपार्टमेंट ऑफ़ पर्सनल एंड ट्रेनिंग (DoPT) ने 17 फरवरी 2026 को एक औपचारिक अधिसूचना जारी करते हुए राज्य सिविल सेवा (SCS) के 7 सदस्यों को इंडियन एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस (IAS) में पदोन्नत कर दिया है। ये नियुक्तियां वर्ष 2024 की सेलेक्ट लिस्ट में रिक्त पदों के आधार पर की गई हैं।
भारत के राष्ट्रपति ने इंडियन एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस (अपॉइंटमेंट बाय प्रमोशन) रेगुलेशन, 1955 के तहत मिली शक्तियों का प्रयोग करते हुए इन अधिकारियों को छत्तीसगढ़ कैडर में नियुक्त किया है। वर्तमान में ये सभी अधिकारी प्रोबेशन (परिवीक्षा अवधि) पर अपनी सेवाएं देंगे।
केंद्र सरकार की अंडर सेक्रेटरी कविता चौहान के हस्ताक्षर से जारी इस अधिसूचना (नंबर: 14015/05/2025-AIS.I) में स्पष्ट किया गया है कि ये नियुक्तियां 1 जनवरी 2024 से 31 दिसंबर 2024 के बीच की रिक्तियों के आधार पर की गई हैं। सभी अधिकारी अब छत्तीसगढ़ कैडर के स्थायी प्रशासनिक ढांचे का हिस्सा होंगे।

IMG 20260218 WA0109
कुल 7 अधिकारियों को SCS संवर्ग से IAS में प्रमोट किया गया है। इन अधिकारियों के नाम है – तीर्थराज अग्रवाल, लीना कोसम, सौमिल रंजन चौबे, वीरेंद्र बहादुर पंचभाई, सुमित अग्रवाल, संदीप कुमार अग्रवाल और आशीष कुमार टीकारीहा। ये नियुक्तियां IAS सेलेक्ट लिस्ट 2024 के रिक्त पदों के विरुद्ध हुई हैं।

जल्द ही राज्य सरकार की ओर से इन नव-नियुक्त IAS अधिकारियों के विभागों में फेरबदल और नई पोस्टिंग के आदेश जारी किए जा सकते हैं।