WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

SDM Retires: अधिकारियों ने दी भावभीनी विदाई, कलेक्टर खुद गाड़ी चलाकर घर गए छोड़ने

3506
WhatsApp Image 2022 11 01 At 7.57.10 AM 696x522

SDM Retires: अधिकारियों ने दी भावभीनी विदाई, कलेक्टर खुद गाड़ी चलाकर घर गए छोड़ने

भोपाल: मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में राजनगर SDM डी.पी. द्विवेदी के 31 अक्टूबर 2022 को शासकीय सेवा कार्यकाल समाप्त होने पर अधिकारियों द्वारा भावभीनी विदाई दी गई। अधिकारियों ने इस अवसर पर द्विवेदी के कार्यकाल को याद किया गया।

WhatsApp Image 2022 11 01 at 7.57.10 AM 1

इस दौरान कलेक्टर संदीप जी.आर. SDM द्विवेदी को खुद उनके निवास तक कार को चलाकर उन्हें छोड़ने गये। द्विवेदी के विदाई अवसर पर सभी की आंखे नम थी।

● ऐसा रहा कार्यकाल..

बता दें कि DP द्विवेदी ने छतरपुर जिले में अपनी अधिकतम सेवाएं दी हैं जहां वे आज संयुक्त कलेक्टर के रूप में सेवानिवृत्त हो गए हैं।

बतौर खजुराहो SDM के पद पर पदस्थ रहे और छतरपुर जिले में SLR की नियुक्ति से लेकर छतरपुर जिले में ही कई प्रमोशन प्राप्त किए और अधिकतर सेवा उन्होंने छतरपुर जिले में की। जहां अब खजुराहो एसडीएम पद पर पदस्थ रहते हुए उन्होंने अपनी सेवा पूर्ण की। खजुराहो एसडीएम कार्यालय में एवं छतरपुर कलेक्ट्रेट में उन्हें सेवानिवृत्ति पर सभी कर्मचारी और सभी अनुविभाग के एसडीएम की मौजूदगी में भावभीनी विदाई दी गई। उनकी सेवानिवृत्ति पर लौंडी SDM राकेश परमार को खजुराहो SDM का अतिरिक्त प्रभार मिला है।