WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

SDM’s Vehicle Locked: नो पार्किंग में खड़ी SDM की गाड़ी में लगाया व्हील लॉक, 6 कर्मचारी अरेस्ट, SDM ने ही दी जमानत

1103

SDM’s Vehicle Locked: नो पार्किंग में खड़ी SDM की गाड़ी में लगाया व्हील लॉक, 6 कर्मचारी अरेस्ट, SDM ने ही दी जमानत

                                  जानिए क्या है पूरा मामला

गुना। मध्य प्रदेश के गुना में एक अनोखी घटना के चलते हड़कंप मच गया। AB रोड स्थित नो पार्किंग जोन में खड़ी SDM शिवानी पांडेय की सरकारी गाड़ी पर पार्किंग व्यवस्था देखने वाली प्राइवेट कंपनी के कर्मचारियों ने व्हील लॉक लगा दिया। इस कार्रवाई के बाद विवाद इतना बढ़ गया कि 6 कर्मचारियों को थाने में बंद करना पड़ा।

गुना में नगर पालिका की ओर से यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए प्राइवेट कंपनी को ठेका दिया गया है। इस कंपनी के कर्मचारी ट्रैफिक पुलिस के साथ मिलकर चालानी कार्रवाई करते हैं। मंगलवार को एसडीएम शिवानी पांडेय की गाड़ी NO पार्किंग जोन में खड़ी थी। कर्मचारियों ने कुछ देर इंतजार किया, लेकिन वाहन नहीं हटने पर व्हील लॉक लगा दिया।

जब गाड़ी के ड्राइवर ने कर्मचारियों को बताया कि यह SDM की गाड़ी है, तो उन्होंने तुरंत व्हील लॉक खोल दिया और बिना चालान के वाहन को छोड़ दिया। लेकिन इस घटना की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला गंभीर हो गया।

और बिना चालान के वाहन को छोड़ दिया। लेकिन इस घटना की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला गंभीर हो गया।

SDM शिवानी पांडेय ने प्राइवेट कंपनी के कर्मचारियों को सर्किट हाउस बुलाया और न केवल फटकार लगाई, बल्कि उनके खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें थाने में बंद करा दिया। हालांकि, बाद में एसडीएम ने ही उनकी जमानत भी ली और मामला शांत कराया।

गुना की एसडीएम शिवानी पांडे अपनी तेज तर्रार छवि के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने मिलावटखोरों और माफियाओं के खिलाफ कई सख्त कार्रवाई की है। जनता की समस्याओं को हल करने में उनकी सक्रियता की सराहना होती है।