WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home पॉलिटिक्स

भाजपा पचमढ़ी प्रशिक्षण वर्ग का दूसरा दिन: विकसित मध्य प्रदेश 2047- अवसर और चुनौती- एक दृष्टि: पर मुख्यमंत्री डॉ यादव देंगे अपना उद्बोधन 

आज 6 सत्रों में कई विषयों पर वरिष्ठ नेता देंगे मार्गदर्शन 

1919
CM Dr Mohan Yadav's Big Announcement

भाजपा पचमढ़ी प्रशिक्षण वर्ग का दूसरा दिन: विकसित मध्य प्रदेश 2047- अवसर और चुनौती- एक दृष्टि: पर मुख्यमंत्री डॉ यादव देंगे अपना उद्बोधन 

चंद्रकांत अग्रवाल की विशेष रिपोर्ट 

 

पचमढ़ी: भारतीय जनता पार्टी के पचमढ़ी में चल रहे प्रशिक्षण वर्ग के आज दूसरे दिन दोपहर 3:15 बजे सप्तम सत्र में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव अपना उद्बोधन देंगे। विषय है: विकसित मध्य प्रदेश 2047- अवसर और चुनौती- एक दृष्टि. वे इस विषय पर 2003 से 2023 की पृष्ठभूमि के साथ अपनी बात प्रस्तुत करेंगे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज के सत्र में सुबह 9:30 बजे हमारे कार्य विस्तार की दृष्टि: सामाजिक एवं भौगोलिक विषय पर भारतीय जनता पार्टी के एससी विंग के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य अपना उद्बोधन देंगे।

इस सत्र की अध्यक्षता फग्गन सिंह और हेमंत खंडेलवाल करेंगे।

सुबह सवा 11:00 बजे लोक व्यवहार एवं समय प्रबंधन पर भूपेंद्र यादव, 12:45 बजे सांसद, विधायक कार्यालय प्रबंधन सामाजिक एवं मोबाइल शिष्टाचार पर सी आर पाटील, शाम 4:45 बजे सोशल मीडिया और मीडिया स्थानीय क्षेत्रीय और राष्ट्रीय विमर्श निर्माण- हमारी भूमिका विषय पर विनोद तावड़े,शाम 6:15 बजे समन्वय – प्रक्रिया, समस्या एवं समाधान पर शिव प्रकाश अपनी बात रखेंगे।

रात 9:00 बजे से 10:00 बजे के सत्र में बीजेपी मध्य प्रदेश का उद्भव और विकास संस्मरणों के स्वरूप में – विषय पर जगदीश देवड़ा, कैलाश विजय वर्गीय और प्रहलाद पटेल अपना उद्बोधन देंगे।