WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home Uncategorized

उज्जैन महाकाल मंदिर की सुरक्षा में चूक: पुष्पा के गेटअप में पहुंचा बहरूपिया,VIP एंट्री ली , सुरक्षा कर्मचारियों ने ली सेल्फी

638

उज्जैन महाकाल मंदिर की सुरक्षा में चूक: पुष्पा के गेटअप में पहुंचा बहरूपिया, VIP एंट्री ली ,सुरक्षा कर्मचारियों ने ली सेल्फी

उज्जैन : महाकाल मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।मध्य प्रदेश के उज्जैन के महाकाल मंदिर में एक युवक फिल्म पुष्पा के अभिनेता अल्लू अर्जुन के स्टाइल में साड़ी-ब्लाउज पहनकर दर्शन करने पहुंचा। उसके पैरों में पायल, गले में नींबू की माला और हार, कानों में टॉप्स, नाक में नथनी और हाथों में चूड़ियां थीं। मंदिर में VIP दर्शन को लेकर विवाद खड़ा गया। मंदिर प्रबंधन ने सुपरवाइजर को हटा दिया है।

वायरल वीडियो के मुताबिक, सुरक्षाकर्मियों और मंदिर समिति के कर्मचारियों ने युवक को नहीं रोका। उसके साथ फोटो भी खिंचवाई, जबकि महाकाल मंदिर परिसर में फोटोग्राफी और वीडियो बनाने पर पहले से प्रतिबंध है।

गौरतलब है कि महाकाल मंदिर परिसर में फोटोग्राफी पूरी तरह प्रतिबंधित है और आपत्तिजनक या अनुचित वेशभूषा में प्रवेश भी वर्जित माना जाता है। इसके बावजूद मानसरोवर गेट पर तैनात आधा दर्जन से अधिक सुरक्षाकर्मियों ने युवक को न केवल नहीं रोका, बल्कि उसके साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं। आरोप है कि एक कर्मचारी ने उसे विशेष प्रोटोकॉल देते हुए गणेश मंडपम तक दर्शन भी कराए। इस दौरान युवक ने मंदिर परिसर का वीडियो बनाया और बाद में उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया।

दो दिन पहले सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में मंदिर के सुरक्षाकर्मी ही नियमों की अनदेखी करते दिखाई दे रहे हैं। युवक के फिल्मी अंदाज को देखकर श्रद्धालु जहां हैरान थे, वहीं सुरक्षा में तैनात कर्मचारी उसके साथ फोटो और वीडियो बनवाने में सहयोग करते नजर आए।

यह बोले जिम्मेदार
5 फरवरी को हुई इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद मंदिर प्रशासन हरकत में आया है। मंदिर प्रशासक प्रथम कौशिक ने मामले में कार्रवाई करते हुए संबंधित सुपरवाइजर को हटा दिया है। प्रथम कौशिक ने कहा कि इस प्रकार किसी व्यक्ति को प्रवेश देना और मंदिर परिसर में फोटोग्राफी की अनुमति देना मंदिर की मर्यादा और सुरक्षा व्यवस्था, दोनों का उल्लंघन है। मामले की जांच की जा रही है और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।