WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Prof. Sharad Pagare: वरिष्ठ साहित्यकार प्रो. शरद पगारे नहीं रहे:गुलारा बेगम सहित कई उपन्यास और कहानियों के रचनाकार

1888

वरिष्ठ साहित्यकार प्रो. शरद पगारे नहीं रहे:गुलारा बेगम सहित कई उपन्यास और कहानियों के रचनाकार

मीडियावाला परिवार की और से दिवंगत आत्मा को भावपूर्ण श्रद्धांजलि 

इंदौर।  प्रतिष्ठित व्यास सम्मान से विभूषित देश के जाने माने ऐतिहासिक उपन्यास एवं कथाकार तथा शहर के जाने माने पत्रकार व लेखक प्रोफेसर सुशीम पगारे के पिता डॉ शरद पगारे का शुक्रवार की रात निधन हो गया। वे 93 साल के थे। साहित्यकार तथा इतिहासकार डॉ. पगारे शासकीय महाविद्यालय के प्राचार्य पद से सेवानिवृत्त होकर स्वतंत्र लेखन में संलग्न थे। शिल्पकर्ण विश्वविद्यालय, बैंकाक में विजिटिंग प्रोफेसर के रूप में अपनी सेवाएं देने वाले डॉ पगारे वे मध्य प्रदेश के पहले साहित्यकार हैं, जिन्हें देश के प्रतिष्ठित ‘व्यास सम्मान से विभूषित किया गया। डॉ पगारे के निधन से पूरे साहित्यजगत में एक बड़ी हानि हुई है। उनकी शवयात्रा शनिवार की सुबह …… उनके निवास स्थान से निकल कर जूनी इंदौर मुक्तिधाम पर जाएंगी जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएंगा।

कुछ समय पूर्व साहित्य क्षेत्र के अत्यन्त प्रतिष्ठापूर्ण ‘व्यास सम्मान’ से विभूषित देश के जाने-माने ऐतिहासिक उपन्यासकार और कथाकार शरद पगारे लगभग 65 वर्षों से अनवरत लेखन कर रहे थे। वरिष्ठ साहित्यकार डॉ पगारे ने इतिहास के अँधेरे में खोये हुए चरित्रों को साहित्य के माध्यम से सामने लाकर ऐतिहासिक उपन्यासों के क्षेत्र में लीक से हटकर लेखन किया है और एक नयी जमीन तैयार की है।

 

5 जुलाई 1931 में खण्डवा मध्य प्रदेश में जन्मे शरद पगारे  मध्य प्रदेश के उच्च शिक्षा विभाग में इतिहास के प्रोफेसर के रूप में तीन से अधिक दशकों तक अध्यापन रिसर्च के साथ ही ऐतिहासिक एवं साहित्यिक कथाओं व उपन्यासों का नियमित लेखन किया।

 

उनकी प्रमुख रचनाएँ :

उपन्यास : शाहजहाँ प्रेमिका गुलारा बेगम (11 संस्करणों में प्रकाशित, मराठी, गुजराती, उर्दू, मलयालम, पंजाबी में प्रकाशित) औरंगजेब महबूबा बेगम जैनाबादी (6 संस्करणों में प्रकाशित मराठी में प्रकाशन तथा दिल्ली के क्षितिज थिएटर ग्रुप द्वारा नाट्य रूपान्तर एवं 10-11 नवम्बर 2011 को श्रीराम सेंटर, मण्डी हाउस, नवी दिल्ली में मंचन), गन्धर्वसेन (मराठी में प्रकाशन), पाटलिपुत्र की सम्राज्ञी (तीन संस्करण, वाणी प्रकाशन) उजाले की तलाश, जिन्दगी के बदलते रूप (तीन संस्करण, मराठी में अनूदित)आदि।

Sahitya Akademi Award for Sharad Pagare's novel | शरद पगारे के उपन्यास को साहित्य अकादमी पुरस्कार - Indore News | Dainik Bhaskar

कहानी संग्रह – नारी के रूप, एक मुट्ठी ममता, सान्ध्य तारा, जिन्दगी एक सलीब सी. दूसरा देवदास, भारत की श्रेष्ठ ऐतिहासिक प्रेमकथाएँ, चन्द्रमुखी का देवदास।साहित्यकार शरद पगारे को 'पाटलीपुत्र की साम्रागी' के लिए मिला 2020 का 'व्यास सम्मान'

सम्मान तथा पुरस्कार – शरद पगारे अनेक सम्मानों एवं पुरस्कारों से अलंकृत हैं। जिनमें हिन्दी साहित्य सम्मेलन, प्रयाग का साहित्य वाचस्पति के. के. बिरला फाउंडेशन, दिल्ली का व्यास सम्मान (पाटलिपुत्र की सम्राज्ञी), बालकृष्ण शर्मा नवीन सम्मान (पाटलिपुत्र की सम्राज्ञी), विश्वनाथ सिंह पुरस्कार (गुलारा बेगम) मध्य प्रदेश हिन्दी साहित्य का वागीश्वरी एवं दिव्य पुरस्कार, साहित्य शिरोमणि सारस्वत सम्मान आदि शामिल हैं।

मीडियावाला परिवार की और से दिवंगत आत्मा को भावपूर्ण श्रद्धांजलि