WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Sex Scandal: बहुचर्चित सेक्स स्कैंडल मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार, 5 महीने से फरार था!

698
WhatsApp Image 2024 08 27 At 18.46.39

Sex Scandal: बहुचर्चित सेक्स स्कैंडल मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार, 5 महीने से फरार था!

विनोद काशिव की रिपोर्ट

रायपुर: छत्तीसगढ़ में बलौदाबाजार जिले के बहुचर्चित सेक्स स्कैंडल और हनी ट्रैप मामले में मामले के मुख्य आरोपी शिरीष पांडे को पुलिस ने रायपुर के चंगोरा भांठा से गिरफ्तार किया है। आरोपी शिरीष पांडे पिछले 5 महीने से फरार चल रहा था। बताया जा रहा है कि पुलिस मामले में कई अहम खुलासे कर सकती है।

प्राप्त जानकारी अनुसार सेक्स स्कैंडल और हनी ट्रैप मामले को लेकर मार्च 2024 में कोतवाली थाने में पहली बार केस दर्ज ​किया गया था।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी पूरे गिरोह के साथ बड़े व्यापारियों को फंसाता था। ये गिरोह करीब 1 साल से बलौदा बाजार इलाके में सक्रिय था, जो फिल्मी स्टाइल में शहर के रईस और बड़े व्यापारी को अपने जाल में फंसाकर काल गर्ल को उनके पास भेजकर, उसकी तस्वीर और वीडियो बना लेते थे, जिसके एवज में ब्लैकमेलिंग कर मोटी रकम वसूल कर लेते थे। लगातार ब्लैकमेलिंग से परेशान करीब 4 लोगों ने आखिर कर पुलिस की शरण ली, तब जाकर इस पूरे मामले का खुलासा हुआ।