WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Sexual Exploitation and Immoral Acts: दांडी आश्रम में पंडिताई सिखने वाले 3 किशोरों के साथ किया अनैतिक कार्य!

पुलिस ने 1 आरोपी आचार्य को हिरासत में लिया, दूसरा फरार!

1496

Sexual Exploitation and Immoral Acts: दांडी आश्रम में पंडिताई सिखने वाले 3 किशोरों के साथ किया अनैतिक कार्य!

 

Ujjain : शहर के बड़नगर रोड स्थित दांडी आश्रम में पंडिताई की शिक्षा ग्रहण करने वाले 3 नाबालिग किशोरों के साथ यौन शौषण और अनैतिक कृत्य का सनसनीखेज मामला सामने आया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार आश्रम के ही 2 आचार्य ने इन किशोरों के साथ यौन शौषण और अनैतिक कृत्य किया। मामले में महाकाल थाना पुलिस ने एक आरोपी आचार्य को हिरासत में लिया है जबकि दूसरा आरोपी आचार्य फरार हो गया हैं। पुलिस ने रात 12-30 बजे मामले में प्रकरण दर्ज किया हैं।

दांडी आश्रम में पंडिताई की शिक्षा ग्रहण करने वाले देवास, मंदसौर और राजगढ़ जिले के 3 नाबालिग किशोर ने आश्रम के अजय आचार्य, राहुल आचार्य के खिलाफ योन शोषण और अनैतिक कृत्य की शिकायत दर्ज कराई थी।
पुलिस ने राजगढ़ जिले के 14 वर्षीय किशोर की शिकायत पर आश्रम के अजय आचार्य के खिलाफ लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 की धारा की धारा 7,8 9 पी के तहत प्रकरण दर्ज किया हैं। वहीं देवास जिले के 12 वर्षीय नाबालिग किशोर की शिकायत पर अजय आचार्य के खिलाफ लैंगिक अधिनियम की धारा 11 एवं 12 के तहत प्रकरण दर्ज किया हैं।

इसके अलावा मंदसौर जिले के 14 वर्षीय नाबालिग की शिकायत पर आश्रम के राहुल आचार्य के खिलाफ धारा 377, 506 और लैंगिक अपराधों से बालकों संरक्षण अधिनियम की धारा 3, 4 (2) 58, 6 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया हैं। पुलिस ने राहुल आचार्य को हिरासत में लिया है। दूसरा आरोपी आचार्य फरार है।