WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Shadadat Diwas : शहादत दिवस पर भारत माता की जय, वंदे मातरम के नारों के साथ मशाल यात्रा निकली!

भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को याद किया गया, कई भाजपा नेता शामिल हुए!

1509

Shadadat Diwas : शहादत दिवस पर भारत माता की जय, वंदे मातरम के नारों के साथ मशाल यात्रा निकली!

इंदौर से गोविंद राठौर की रिपोर्ट

Indore : भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में देशप्रेम की अद्भुत मिसाल पेश करने वाले कई महानायक मिल जाते हैं। किंतु, जब भी युवाओं के जोश, जुनून एवं उत्साह की बात होती है, तो निश्चित रूप से हम सभी के सामने सरदार भगत सिंह, सुखदेव एवं राजगुरु के चेहरे स्वत: ही प्रकट हो जाते हैं। इन्हीं राष्ट्र नायकों के सम्मान में महापौर पुष्यमित्र भार्गव के नेतृत्व में एतिहासिक और विशाल मशाल यात्रा निकाली गई।

WhatsApp Image 2023 03 23 at 9.38.30 PM

इसमें भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, केबिनेट मंत्री उषा ठाकुर, तुलसी सिलावट, कृष्णमुरारी मोघे, रमेश मेंन्दोला, राजेश सोनकर, मधु वर्मा, सुदर्शन गुप्ता, गोलू शुक्ला और एकलव्य गौड की उपस्थिति में निकाली गई। फूठी कोठी चौराहे से तिरंगे झंडे और भगवा झंडों के साथ मशाल हाथ में लिए महापौर पुष्यमित्र भार्गव के साथ हज़ारो की संख्या में युवाओं महिलाओं समाज जनों के साथ मतवालों का जत्था निकला।

महाराणा प्रताप प्रतिमा पर पहुँचकर यात्रा में एमआईसी सदस्य अभिषेक बबलू शर्मा, राजेश उदावत सहित बड़ी संख्या में राजनेता , जनप्रतिनिधि और पार्टी संगठन के पदाधिकारी सम्मिलित हुए। भारत माता की जय और वन्दे मातरम् के उद्घोष के साथ हज़ारो युवाओ का हुजूम राष्ट्र पर समर्पित मतवालों के लिए हाथ में मशाल और तिरंगा लिए हुए चल रहा था। जगह जगह पर 70 से ज़्यादा स्वागत मंचों पर स्वागत किया गया। मातृशक्ति के हुजूम ने भी यात्रा को शोभायमान बनाया।

हर साल वर्ष फूटी कोठी चौराहा से महाराणा प्रताप चौराहे तक यह यात्रा आयोजित कर राष्ट्रनायकों के योगदानों को याद किया जाता है। यात्रा का मुख्य आकर्षण मशाल यात्रा के साथ हिन्द प्रहरी सम्मान भी रहा जो सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता अश्विनी उपाध्याय और यश भारद्वाज को देकर सम्मानित किया गया। साथ ही बाबा सत्यनारायण मौर्य जिन्होंने ‘रामलला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे’ नारा दिया था उनके द्वारा महू नाका चौराहे पर भारत माता की महाआरती का आयोजन भी किया गया साथ ही देश की सुरक्षा में शाहिद हुए जवानों के परिजनों को सम्मानित कर आज के आयोजन को सफल बनाया गया।