WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM

BCCI AGM के बाद जय शाह का बड़ा ऐलान

पाकिस्तान का दौरा नहीं करेगी टीम इंडिया

915
WhatsApp Image 2022 10 18 At 7.45.23 PM

BCCI AGM के बाद जय शाह का बड़ा ऐलान

एशिया कप 2023 के लिए पाकिस्तान नहीं जाएगी टीम इंडिया
BCCI एजीएम के बाद सचिव जय शाह ने किया बड़ा ऐलान
न्यूट्रल वेन्यू पर एशिया कप आयोजित करवाने की मांग करेगा बीसीसीआई
मुंबई
भारतीय क्रिकेट बोर्ड की वार्षिक बैठक का मंगलवार को मुंबई में आयोजन हुआ। इस बैठक के बाद सचिव जय शाह ने स्पष्ट किया कि भारतीय टीम अगले साल एशिया कप के लिए पाकिस्तान का दौरा नहीं करेगी और टूर्नामेंट को तटस्थ स्थल पर कराए जाने की मांग करेगी। आपको बता दें कि एशिया कप 2023 का सत्र 50 ओवर के प्रारूप में खेला जाना है। भारत में आयोजित होने वाले विश्व कप से पहले खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट की मेजबानी पाकिस्तान को सौंपी गई है।
बीसीसीआई की वार्षिक आम बैठक (एजीएम) के बाद शाह ने कहा, ‘‘हमने फैसला किया है कि हम पाकिस्तान नहीं जाएंगे। हम तटस्थ स्थान पर खेलेंगे।’’ जय शाह को इस एजीएम में दूसरे कार्यकाल के लिए सचिव के रूप में फिर से चुना गया है। वह एशियाई क्रिकेट परिषद (ACC) के भी अध्यक्ष हैं। इससे पहले भी एशिया कप का आयोजन तटस्थ स्थल पर हो चुका है। मेजबान श्रीलंका ने आर्थिक संकट के बीच एशिया कप 2022 की मेजबानी करने में असमर्थता जताई थी जिसके बाद इसका आयोजन संयुक्त अरब अमीरात में किया गया था।
सिर्फ मल्टीनेशन टूर्नामेंट में खेलते हैं भारत-पाक
भारत और पाकिस्तान की टीमें दोनों देशों के बीच राजनीतिक तनाव के कारण केवल एशिया कप और आईसीसी टूर्नामेंट में ही एक-दूसरे के खिलाफ खेलती हैं। दोनों टीमों ने पिछले महीने एशिया कप में दो बार एक-दूसरे का सामना किया था। अब दोनों टीमें 23 अक्टूबर को मेलबर्न में भिड़ेंगी। इससे पहले पिछले साल टी20 वर्ल्ड कप 2021 में भी भारत-पाकिस्तान का आमना-सामना हुआ था।