WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

शामगढ़ पुलिस ने किया नकबजनी का पर्दाफाश: 5 लाख का माल बरामद, एक नाबालिग सहित तीन आरोपी गिरफ्तार, पिकअप वाहन भी जप्त

687
WhatsApp Image 2025 09 28 At 18.43.35

शामगढ़ पुलिस ने किया नकबजनी का पर्दाफाश: 5 लाख का माल बरामद, एक नाबालिग सहित तीन आरोपी गिरफ्तार, पिकअप वाहन भी जप्त

मंदसौर से डॉ घनश्याम बटवाल की रिपोर्ट

मंदसौर। जिला पुलिस कंट्रोल रूम से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 19 सितम्बर की दरमियानी रात्रि में जिले के कस्बा शामगढ़ में रेलवे कालोनी के पास से KEC इन्टरनेशनल कम्पनी लिमिटेड में रेलवे मेटेरियल स्टोर रुम से चोरी करने वाले आरोपीगणों को गिरफ्तार कर चोरी गया माल कीमती 05 लाख रुपये का जप्त किया है।

आरोपी पारदी गैंग के कब्जे से घटना में प्रयुक्त पिकअप वाहन क्रमांक MP05 G 7160 किमती 06 लाख रुपये कीमत की भी जप्त की गई।

घटना के बारे में पुलिस कंट्रोल रूम ने बताया कि 22 सितंबर को फरियादी कृष्णपाल पिता श्यामसिंह चन्द्रावत उम्र 28 साल निवासी ग्राम बगुनिया थाना शामगढ़ ने रिपोर्ट किया कि दिनांक 19 सितम्बर को रेलवे कालोनी शामगढ़ से दरमियानी रात्री मे ने KEC इन्टरनेशनल कम्पनी लिमिटेड मे रेलवे मेटेरियल स्टोर रुम का ताला तोड़कर स्टोर रूम में रखे डबल पोल इंसुलेटर कापर 25 केवी के 32 सेट, डोपर वायर 05 एमएम कोपर 161 मीटर एक बंडल, सेक्शन इन्सुलेटर कोपर 06 सेट, जंफर कोपर वायर 141 मीटर किसी अज्ञात आरोपियों द्वारा चोरी करने के संबंध में रिपोर्ट किया।

उक्त रिपोर्ट पर से थाना शामगढ़ पर अपराध क्रमांक 361/25 धारा 331(4), 305 (ए) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

WhatsApp Image 2025 09 28 at 18.43.35 1

इस मामले में थाना प्रभारी शामगढ़ धर्मेन्द्र शिवहरे ने थाना स्तर पर पृथक पृथक पुलिस टीम गठित कर घटनास्थल व आसपास दिल्ली मुम्बई 08 लेन एक्सप्रेस वे, गरोठ उज्जैन फोरलेन, सुवासरा, चोमेल्ला, डंग, बडोद, टोलटेक्स के करीबन 200 सीसीटीवी कैमरे चेक कर साक्ष्य संकलन कर मुखबीर सूचना के आधार पर घटना में प्रयुक्त पिकअप वाहन क्रमांक MPOS G 7160 के आधार पर आरोपी आनन्द पिता पेंशनलाल पारदी उम्र 19 साल निवासी ग्राम डाकपोलिया थाना मण्डी जिला सीहोर म.प्र., धनपाल पिता चरणसिंह पारदी उम्र 32 साल निवासी ग्राम डोकपोलिया थाना मण्डी जिला सीहोर म.प्र. व बालक-01 को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई जिनके द्वारा घटना कारित करना स्वीकार किया गया बाद आरोपीगणों के कब्जे से चोरी गया मश्रुका व घटना में प्रयुक्त पिकअप वाहन जप्त की गई आरोपीगणों को गिरफ्तार किया जाकर आरोपीगणों से अन्य प्रकरणों में चोरी के संबंध में पुलिस रिमांड प्राप्त कर पूछताछ की जावेगी।

इस मामले में पुलिस थाना शामगढ़- निरीक्षक धर्मेंद्र शिवहरे, रविन्द्र प्रताप दांगी, इरफान खान, सुनील डायमा आरक्षक मनीष बनोधा, मोकम सिंह की विशेष भूमिका रही।