WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Shivpuri MP: पत्नी ने पति से खाना खाने की कहा तो पति ने पत्नी की नाक काटी

1063
Shivpuri MP

Shivpuri MP- शिवपुरी जिले के बामोरकला थाना अंतर्गत में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है।
यहां एक पति ने अपनी ही पत्नी की नाक काट दी। जिसके बाद घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज जारी है।

Also Read: Congress MLA’s Son Karan Arrested : 6 महीने बाद पकड़ाया 25 हज़ार का इनामी दुष्कर्मी 

बताया जा रहा है पत्नी पति की प्रताड़ना से तंग आकर कुछ दिनों से मायके निवास कर रही थी। पति और पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। वहीं महिला की दो बच्ची भी हैं कुछ दिनों पहले ही महिला ससुराल आई थी तभी आज ये मामला घटित हुआ। आज घरेलू विवाद में पति ने ब्लेड से अपनी पत्नी की नाक काट दी। इसके बाद वह घर से फरार हो गया पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार विवाह के कुछ समय के बाद से ही पूजा वंशकार का पति रामप्रवेश वंशकार आए दिन शराब पीकर पत्नी से मारपीट गालीगलौच करता रहता था। वही बातचीत में पूजा वंशकार ने बताया कि उसके पति ने उस पर जान से मारने की नीयत से हमला किया।

Also Read: Politico Web : राजनीति में ‘मुन्ना भाई’ तो बहुत हैं पर ‘मुन्ना भैया’ एक ही हैं 

उसने अपने परिवार जनों से ब्लड मंगवाई ब्लड से मुझ पर बुरी तरह हमला कर दिया जिससे मैं गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसके बाद पड़ोसियों ने घटना की सूचना डायल 100 हंड्रेड को दी जिसके बाद तत्काल महिला को खनियाधाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां पर उसका इलाज जारी है।