WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home पॉलिटिक्स

Shock To Congress: सुरखी की पूर्व विधायक पारुल साहू ने पार्टी से दिया इस्तीफा

1007

Shock To Congress: सुरखी की पूर्व विधायक पारुल साहू ने पार्टी से दिया इस्तीफा

भोपाल: मध्य प्रदेश में कांग्रेस को आज एक और झटका लगा है। सागर जिले की सुरखी सीट से विधायक रहीं पारुल साहू ने कांग्रेस छोड़ दी है। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष को आज अपना इस्तीफा भेज दिया है।

पारुल का अगला कदम क्या होगा,इसका खुलासा अभी नही हुआ है। माना जा रहा है कि वे कभी भी बीजेपी में शामिल हो सकती है।

IMG 20240410 WA0104

*साल 2013 में जीता था चुनाव* 

प्रसिद्ध आबकारी व्यापारी और पूर्व विधायक संतोष साहू की बेटी पारुल साहू ने 2013 में सागर जिले की सुरखी विधानसभा से बीजेपी के टिकिट पर चुनाव लड़ा था. उन्होंने कद्दावर नेता और कांग्रेस प्रत्याशी गोविंद राजपूत को 141 वोटो से हराया था. साल 2018 के चुनाव में बीजेपी ने टिकिट काट दिया था.

 

2018 के विधानसभा चुनाव में विधायक होते हुए बीजेपी ने टिकट काटा था तभी से पारुल साहू नाराज थी. उन्होंने उपचुनाव में बीजेपी को छोड़ दी थी और मंत्री गोविंद राजपूत के खिलाफ चुनाव लड़ा.

 

इस चुनाव में करीब 40 हजार वोटों से पारुल चुनाव हार गई थी.उपचुनाव हारने के बाद कांग्रेस ने उनको 2023 में मौका नहीं दिया. उनकी नाराजगी बनी थी.