WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Shootout at Police Station : TI की हालत नाजुक, हेलीकॉप्टर से पहुंचे डॉक्टर्स, गोली मारने वाला SI बर्खास्त!

एक गोली लगने की पुष्टि हुई, गोली उनके बाएं कंधे पर गोली लगी, सीने के पास गोली की आशंका

1242
WhatsApp Image 2023 07 28 At 2.15.11 PM 696x392

Shootout at Police Station : TI की हालत नाजुक, हेलीकॉप्टर से पहुंचे डॉक्टर्स, गोली मारने वाला SI बर्खास्त!

Rewa : सिविल लाइन थाने में पदस्थ सब इंस्पेक्टर ने कल थाना प्रभारी को जान से मारने की नियत से गोली मार दी। घायल थाना प्रभारी को गंभीर स्थिति में इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस घटना के बाद पुलिस के बड़े अधिकारी टीआई की हालत जानने अस्पताल पहुंचे। देर रात आरोपी SI को DGP के निर्देश पर नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया है। उसने घटना के 5 घंटे बाद सरेंडर भी कर दिया था।

गोलीबारी की घटना में टीआई हेमेंद्र नाथ शर्मा की हालत नाजुक है। उनके लिए हेलीकॉप्टर से जबलपुर और भोपाल से डॉक्टर्स की टीम रीवा भेजी गई है। आरोपी सब इंस्पेक्टर ने सर्विस रिवाल्वर से उन पर फायर किया था। बताया जाता है कि कक्ष में दो से तीन फायर हुए थे. अब यह पता नहीं चल पाया है कि टीआई को कितनी गोली लगी। अभी थाना प्रभारी को एक ही गोली लगने की पुष्टि हो पा रही है। उनके बाएं कंधे पर गोली लगी है।

यह गुरुवार दोपहर करीब ढाई बजे की बात है जब रीवा के सिविल लाइन थाने में उपनिरीक्षक बीआर सिंह और टीआई हितेंद्रनाथ शर्मा के बीच जोर-जोर से बातचीत और एक दूसरे पर चिल्लाने की आवाज आ रही थी। यह सुनकर थाने का पूरा स्टाफ सन्न रह गया। इस बीच थाना प्रभारी के कमरे से फायरिंग की आवाज आई। वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने कक्ष का दरवाजा खुलवाया।

WhatsApp Image 2023 07 28 at 2.15.11 PM 1

इसके बाद पुलिस कर्मियों ने देखा कि उपनिरीक्षक बीआर सिंह के हाथों में पिस्टल थी, जबकि थाना प्रभारी हेमेंद्र नाथ शर्मा घायल अवस्था में पड़े थे। घटना के बाद घायल टीआई को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जैसे ही घटना की जानकारी पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह को लगी, वे तुरंत अस्पताल पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली।

सब इंस्पेक्टर से सभी दुखी
सब इंस्पेक्टर बीआर सिंह की कार्यप्रणाली से टीआई अकेले ही नाराज नहीं, बल्कि पुलिस महकमा भी दुखी था। इसके चलते उनका प्रमोशन नहीं हो पा रहा था। बताया जाता है कि प्रमोशन नहीं होने के कारण बीआर सिंह डिप्रेशन में थे। इतना ही नहीं वे खुद को सीनियर अधिकारी मानते हुए कई बार टीआई के आदेश की अवहेलना भी कर देते थे। इसी वजह से उनके बीच विवाद की शुरुआत हुई।

कई दिनों से दोनों में विवाद
मिली जानकारी के मुताबिक टीआई हेमेंद्र नाथ शर्मा और सब इंस्पेक्टर बीआर सिंह के बीच पिछले कई दिनों से विवाद चल रहा था। उपनिरीक्षक बीआर सिंह सीनियर सब इंस्पेक्टर के पद पर पदस्थ थे। इसके बावजूद उनकी कार्यप्रणाली से टीआई नाराज चल रहे थे। बताया जाता है कि टीआई ने बड़े अधिकारियों को सब इंस्पेक्टर का ट्रांसफर दूसरे थाने में करने की अनुशंसा की थी, इसके बाद दोनों में विवाद बढ़ गया। शायद यही विवाद का गोलीबारी का कारण बना।