WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Shot Dead : मनावर नगर परिषद के कर्मचारी की गोली मारकर हत्या!

1233
WhatsApp Image 2024 02 20 At 3.37.45 PM

Shot Dead : मनावर नगर परिषद के कर्मचारी की गोली मारकर

देखिए, एडिशनल एसपी ने क्या जानकारी दी!

धार से छोटू शास्त्री की रिपोर्ट

Dhar : जिले के मनावर में मनावर नगर पालिका परिषद के कर्मचारी महेन्द्र त्रिवेदी की नरेन्द्र नामक बदमाश ने गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपी ने नगर पालिका परिषद में घात लगाकर बैठा था। जैसे ही उसे मौका मिला उसने महेन्द्र को गोली मार दी और बडवानी ले जाते समय उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

मनावर नगर पालिका मे जल संसाधन विभाग मे प्रभारी के रूप मे पदस्थ महेंद्र त्रिवेदी आज अपने चेम्बर मे बैठकर काम कर रहे थे तभी आरोपी नरेंद्र ढोली ने देषी कट्टे से उसपर फायर कर दीए महेन्द्र को तत्काल अस्पताल ले जाया गया जहा से गंभीर हालत को देखते हुए बडवानी रैफर किया गया जहा इलाज के दौरान मौत हो गई। अभी तक हत्या के कारण का पता नहीं चला है।

WhatsApp Image 2024 02 20 at 3.38.05 PM

एडिशनल एसपी धार डॉ इंद्रजीत सिंह बाकलवार ने बताया कि घटना के समय महेंद्र त्रिवेदी कार्यालय में बैठा था। तभी वहां नरेंद्र आया और किसी बात पर विवाद करने लगा। इसी बीच उसने गोली मार दी और भाग गया। जानकारी मिली है कि उसके लड़के को काम से निकाल दिया था इस बात से वह नाराज था। अभी मामले की विवेचना की जा रही है।