WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Shot Dead : प्राइवेट स्कूल के कर्मचारी को गोली मारी, मौत हुई!

1013

Shot Dead : प्राइवेट स्कूल के कर्मचारी को गोली मारी, मौत हुई!

धार से छोटू शास्त्री की रिपोर्ट 

Dhar : धार जिले के कानवन थाना क्षेत्र में अज्ञात हमलावरों ने एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि बिंदू उर्फ वीरेंद्र पिता शंभू सिंह निवासी कोद अपने घर के लिए निकला था। इस बीच किसी ने उस पर जानलेवा हमला करते हुए गोली चलाई। गोली लगने के कारण उसकी मौत हो गई।

मृतक एक प्राइवेट स्कूल में नौकरी करता है जो अपने घर लौट रहा था। इसी बीच यह हादसा हुआ। घटना के बाद परिजन मृतक को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं कानवन थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।