WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Show Cause Notice : लोक सेवा केन्द्र संचालक पर RFP के तहत 25 सौ रूपए अर्थदंड! 

जानिए क्या हैं पूरा मामला!

644

Show Cause Notice : लोक सेवा केन्द्र संचालक पर RFP के तहत 25 सौ रूपए अर्थदंड! 

 

Ratlam : अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सैलाना जिला रतलाम द्वारा सैलाना स्थित लोक सेवा केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण किए जाने पर अनियमितताएं पाई गई।कार्यालय कलेक्टर (लोक सेवा प्रबंधन विभाग) द्वारा संचालक लोक सेवा केंद्र सैलाना को कारण बताओं नोटिस जारी कर प्रतिउत्तर प्राप्त किया गया। संचालक द्वारा प्रस्तुत उत्तर पूर्ण एवं संतोषजनक नहीं होने से लोक सेवा केंद्र सैलाना में विभिन्न प्रकार की अनियमितताएं होने की पुष्टि होती है।

 

लोक सेवा केंद्र सैलाना में विभिन्न प्रकार की अनियमितताएं प्रमाणित होने तथा RFP (रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल) में निहित प्रावधानों के अंतर्गत लोक सेवा केंद्र का संचालन नहीं करने पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रृंगार श्रीवास्तव द्वारा श्रीमती हेमलता जायसवाल संचालक लोक सेवा केंद्र सैलाना के विरुद्ध आरएफपी के एनेक्सचर 7 के तहत समेकित रूप से राशि 25 सौ रूपए का अर्थदंड अधिरोपित किया गया। श्रीमती हेमलता जायसवाल पर उक्त अधिरोपित राशि शास्तिमद में जमा कराया जाकर, जमा चालान की 1 प्रति 7 दिनों के अंदर कार्यालय को उपलब्ध कराए जाने के लिए आदेशित किया गया है।

उक्त दंड की राशि निर्धारित समय-सीमा में जमा नहीं करने अथवा पुनः अनियमितताएं पाए जाने की स्थिति में नियमानुसार लोक सेवा केंद्र सैलाना की निविदा निरस्त की जाएगी जिसका संपूर्ण उत्तरदायित्व संचालक का होगा!