WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home Uncategorized

PWD के EE को कारण बताओ नोटिस

793
Mandsaur MP

PWD के EE को कारण बताओ नोटिस

मुरैना: आयुक्त चंबल संभाग श्री आशीष सक्सेना ने लोक निर्माण विभाग ग्वालियर के कार्यपालन यंत्री आरपी शर्मा को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिये है।
विदित है कि कार्यपालन यंत्री आरपी शर्मा को कार्यालयीन पत्र द्वारा सूचित किया गया था कि इंनवेटर एवं पंखों की मरम्मत करायी जाये। स्मरण पत्र देने के बावजूद भी आज दिनांक तक कोई कार्यवाही नहीं की गई है। यह सब शासकीय नियमों में लापरवाही को परिलक्षित करता है, जो एक लोकसेवक के पद के अपेक्षित आचरण के विपरीत होकर मध्यप्रदेश सिविल सेवा नियम 1965 का स्पष्ट उल्लंघन है। इस संबंध में कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया है, जिसका जबाव 15 दिवस के अंदर प्रस्तुत करें, उत्तर संतोषजनक नहीं पाये जाने पर मध्यप्रदेश सिविल सेवा नियम 16 के तहत आगामी दो वार्षिक वेतनवृद्धियां असंचयी प्रभाव से रोके जाने की लघुशासित अधिरोपित की जायेगी। समय-सीमा में उत्तर प्राप्त नहीं होने पर यह समझा जायेगा कि इस संबंध में कुछ नहीं कहना है। इसके विरूद्ध एकपक्षीय कार्यवाही कर प्रकरण में विधिवत आदेश पारित कर दिया जायेगा।