WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

श्री परशुराम जन्मोत्सव: उज्जैन में 3 मई को संपूर्ण ब्रह्म समाज की संयुक्त यात्रा आयोजन

सर्व ब्राह्मण संगठनों की बैठक सम्पन्न

1779
WhatsApp Image 2022 04 24 At 6.43.59 PM

उज्जैन से अजेंद्र त्रिवेदी की रिपोर्ट

Ujjain: आगामी 3 मई अक्षय तृतीया के अवसर पर भगवान परशुराम जन्मोत्सव की दर्शन यात्रा एवम चल समारोह निकालने हेतु सर्व ब्राह्मण संगठनों की संयुक्त बैठक उज्जैन महाराष्ट्र धर्मशाला क्षीरसागर पर संपन्न हुई।

बैठक में ब्राह्मण समाज के वरिष्ठजन व समाजजन शामिल हुए जिसमें सभी अलग-अलग ब्राह्मण संगठनों ने एक होने का निर्णय लिया।

सभी ब्राह्मण जन मंगलवार 3 मई को महाकाल मंदिर प्रांगण पर 9:30 बजे एकत्रित होंगे और अपने अपने वाहनों के माध्यम से परशुराम दर्शन यात्रा चल समारोह में शामिल होंगे।

परशुराम दर्शन यात्रा विशाल वाहन रैली के तौर पर निकलेगी ।ब्राह्मण एकता का परिचय देते हुए शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए टावर चौक पर मानव श्रृंखला बनाने के तत्पश्चात परशुराम मंदिर चाणक्यपुरी पर यात्रा का समापन होगा।

उज्जैन परशुराम जन्मोत्सव के मद्देनजर अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज और परशुराम युवा संगठन की जरूरी बैठ सम्पन्न हुई।

WhatsApp Image 2022 04 24 at 6.44.00 PM

बैठक में पंडित जियालाल शर्मा, सुरेन्द्र चतुर्वेदी, राजेश त्रिवेदी, भाजपा अध्यक्ष विवेक जोशी, विजय व्यास, रवि शुक्ला, हेमंत व्यास, योगेश शर्मा चुन्नू, स्वामी मुस्कुराके, शिवेंद्र तिवारी, गिरीश पाठक, पार्षद राजश्री जोशी, पार्षद संतोष व्यास, विशाल राजोरिया, प्रकाश त्रिवेदी, दीप्तेश दुबे, आकाश तिवारी, विजय दीक्षित, राकेश पंड्या, संजय दीवटे, यशवंत व्यास, धनंजय शर्मा, अभिषेक शर्मा, भगवान शर्मा, नीलेश शर्मा, अजय शंकर जोशी, श्रवण शर्मा,अजय भोला गुरु, वरुण शर्मा, संजय शुक्ल, बुद्धिविलास उपाध्याय, अभिजीत दुबे, धन्ना शर्मा, अजेंद्र त्रिवेदी, प्रमोद व्यास, श्रीमती राजश्री जोशी, शिव शंकर भट्ट, हेमंत व्यास, देवेंद्र पुरोहित, राहुल विपट, अजय रावत, सतीश चंद्र शर्मा, निरंजन मेहता, राकेश तिवारी, मुकेश शुक्ला आदि मौजूद रहे।

इस संबंध में विस्तार से जानकारी अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित सुरेंद्र चतुर्वेदी +91 9827350462 एवं परशुराम दर्शन यात्रा के संयोजक पंडित राजेश त्रिवेदी +919893189790 से ली जा सकती है। जानकारी पंडित प्रमोद व्यास ने दी।