WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home पॉलिटिक्स

Siddaramaiah Will Be CM : कर्नाटक में सिद्धारमैया होंगे CM, शिवकुमार डिप्टी CM, राहुल गांधी करेंगे घोषणा!

10 मंत्रियों के साथ कल बेंगलुरु में शपथ ग्रहण समारोह!

1113

Siddaramaiah Will Be CM : कर्नाटक में सिद्धारमैया होंगे CM, शिवकुमार डिप्टी CM, राहुल गांधी करेंगे घोषणा!

New Delhi : कर्नाटक के अगले मुख्यमंत्री सिद्धारमैया होंगे। राहुल गांधी आज दोपहर इस नाम का एलान करेंगे। डीके शिवकुमार के पास डिप्टी CM के साथ, दो ऊर्जा और सिंचाई विभाग और प्रदेश अध्यक्ष का पद रहेगा। शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार को होगा। दस मंत्रियों के दोनों शपथ लेंगे।

चार दिनों से बेंगलुरु से लेकर दिल्ली तक CM के नाम को लेकर कई बैठकें हुईं। सिद्धारमैया रेस में सबसे आगे चल रहे थे। इससे पहले रविवार को हुई कांग्रेस विधायक दल की बैठक में सभी MLA ने नेता चुनने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को अधिकृत किया था।

इसके बाद कांग्रेस अध्यक्ष ने ऑब्जर्वर्स से सभी विधायकों से वन-टु-वन बात करने को कहा था। इनमें 80 से ज्यादा विधायकों ने सिद्धारमैया के फेवर में वोट दिया था।
इन 2 फॉर्मूला पर बात हुई थी, जिनमें एक पर सहमति बनी। पहला था सिद्धारमैया को पहले ढाई साल तक CM बना दीजिए। फिर ढाई साल बाद कुर्सी डीके को दी जाए, लेकिन दोनों इस पर सहमत नहीं है। दूसरा था सिद्धारमैया को CM बना दिया जाए। डीके को PCC के चीफ के अलावा दो बड़े विभाग दिए जाएं। अंततः डिप्टी CM और मनपसंद के दो विभागों पर सहमति बनी।