WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Silver Coins Found : दमोह में मजदूर को 134 साल पुराने चांदी के सिक्के मिले!

   एक मकान का कालम खोदते समय एक घड़े में ये सिक्के मिले!

1677
WhatsApp Image 2023 04 19 At 10.00.52 PM 1 696x374

Silver Coins Found : दमोह में मजदूर को 134 साल पुराने चांदी के सिक्के मिले!

Damoh : यहां एक मजदूर को गड्ढा खोदते हुए 134 साल पुराने चांदी के सिक्के मिले। उसे एक मटके में 240 चांदी के सिक्के मिले, जिन्हें उसने डरकर पुलिस को सौंप दिया। इन सिक्कों की कीमत करीब 2 लाख रुपए आंकी जा रही है।

जानकारी के अनुसार, दमोह के बड़ापुरा क्षेत्र में रहने वाला हल्ले अहिरवार नामक मजदूर मंगलवार को एक घर के कालम के लिए गड्ढा खोद रहा था। उसी समय उसे एक मटका मिला, जिसे खोलने पर उसमें ब्रिटिश कालीन 240 चांदी के सिक्के मिले। ये सिक्के करीब 134 साल पुराने बताए जा रहे हैं। थाना प्रभारी विजय राजपूत ने बताया कि मजदूर हल्ले खुदाई में मिले सिक्कों को घर ले गया, लेकिन वह रात भर सो नहीं सका।

इसके बाद बुधवार को डरकर मजदूर ने सिक्कों को पुलिस को सौंप दिया। पुलिस खुदाई में मिले सिक्कों की कीमत का सही आकलन कर रही है। वहीं एक सर्राफा व्यापारी ने इनकी कीमत 1.92 लाख रुपए बताई है। सिक्के मिलने के बाद पूरे इलाके में हलचल मच गया।

जमीन के मालिक मीनाक्षी उपाध्याय का कहना है कि उन्हें सिक्कों के मिलने की जानकारी नहीं थी। मामला जब पुलिस के संज्ञान में आया तब उन्हें पता चला। लोग संभावना जता रहे हैं कि अगर जमीन की और खुदाई की जाए तो वहां और सिक्के मिल सकते हैं।