WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Simhastha & Railway Service : सिंहस्थ के लिए रेलवे 100 विशेष ट्रेनें चलाएगा, उज्जैन और इंदौर स्टेशन हाईटेक होंगे!

475
WhatsApp Image 2025 06 24 At 15.32.41

Simhastha & Railway Service : सिंहस्थ के लिए रेलवे 100 विशेष ट्रेनें चलाएगा, उज्जैन और इंदौर स्टेशन हाईटेक होंगे!

रेलवे बोर्ड अध्यक्ष ने कहा, एक करोड़ श्रद्धालुओं के लिए 22 नई लाइनें बिछेंगी, सफर यादगार होगा!

Indore : रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष सतीश कुमार ने मंगलवार को इंदौर में बताया कि वर्ष 2028 में उज्जैन में होने वाले सिंहस्थ कुंभ मेले में करीब एक करोड़ श्रद्धालुओं के रेल से आने की संभावना है। उन्होंने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए 100 विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी।

उन्होंने बताया कि वर्ष 2016 के सिंहस्थ में 20 लाख लोग रेल से आए थे। लेकिन, 2028 में यह संख्या पांच गुना बढ़ सकती है। इस भीड़ को संभालने के लिए उज्जैन, इंदौर, महू, लक्ष्मीबाई नगर और अन्य स्टेशनों को अपग्रेड किया जा रहा है। यात्रियों की आवक को सुचारु रखने के लिए 22 नई रेलवे लाइनें बिछाई जा रही हैं, जिनमें से 9 अकेले उज्जैन में होंगी। सतीश कुमार ने भरोसा दिलाया कि सिंहस्थ के दौरान रेल सफर श्रद्धालुओं के लिए यादगार बनेगा।

WhatsApp Image 2025 06 24 at 15.33.12

इससे पहले उन्होंने इंदौर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया और रतलाम मंडल की परियोजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि इंदौर-दाहोद रेल परियोजना के तहत अब तक 32 किलोमीटर लाइन बिछ चुकी है और इस साल 132 किलोमीटर का काम पूरा होगा। कुमार ने बताया कि शेष मार्ग में भौगोलिक कठिनाइयों के कारण पूरी परियोजना में तीन साल लगेंगे। यह परियोजना मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर को गुजरात के दाहोद से जोड़ने के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है, जिसकी आधारशिला 2008 में रखी गई थी।