WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

CM हेल्पलाइन में 56 फीसदी शिकायतों का निपटारा कर सिंगरोली जिला पुलिस नंबर वन, जानिए इंदौर और भोपाल पुलिस कमिश्नरेट की रैंकिंग

572
CM हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण में रतलाम जिला टॉप टेन में पंहुचा

CM हेल्पलाइन में 56 फीसदी शिकायतों का निपटारा कर सिंगरोली जिला पुलिस नंबर वन, जानिए इंदौर और भोपाल पुलिस कमिश्नरेट की रैंकिंग

भोपाल: सीएम हेल्पलाइन में अप्रैल में रीवा पुलिस रेंज के सिंगरोली जिले की पुलिस ने 56 फीसदी से ज्यादा शिकायतों का निराकरण कर 92 से ज्यादा फीसदी वेटेज स्कोर कर पहला स्थान पाया है। जबकि दूसरे ग्रुप में आगर मालवा ने प्रथम स्थान पाया है। खासबात यह है कि प्रथम समूह में शामिल नगरीय पुलिस व्यवस्था वाले इंदौर और भोपाल का नंबर बहुत पीछे हैं। प्रथम समूह में शामिल 28 जिलों में से इंदौर 22 वे और भोपाल 26 वें स्थान पर रहा, भोपाल का वेटेज स्कोर 81 प्रतिशत रहा। हालांकि इन दोनों जिलों की रेटिंग ए ही रही, ए रेटिंग इसमें सबसे बेहतर मानी जाती है।

प्रथम समूह में यह रही स्थिति

सिंगरोली में 1 से 30 अप्रैल के बीच एक हजार 12 शिकायतें आई। इसमें से 56.44 प्रतिशत संतुष्टि के साथ बंद हुई। वहीं 50 दिन से ज्यादा से पेंडिंग 16.25 प्रतिशत शिकायतों का निराकरण किया गया। जिला पुलिस को इसमें 92.51 प्रतिशत वेटेज स्कोर मिला। दूसरे नंबर पर छिंदवाड़ा जिला आया। यहां पर 663 शिकायतें आई थी। इस जिले कर 92.41 वेटेट स्कोर रहा। इसमें टीकमगढ़ तीसरे नंबर पर, दमोह चौथे, कटनी पांचवे नंबर पर रहा। जबकि इंदौर 82.48 वेटेज स्कोर अर्जित कर 22 वे और भोपाल 80.97 वेटेज स्कोर के साथ 26 वें नंबर पर रहा। इसी तरह जबलपुर 23 वे नंबर पर रहा, उसका वेटेज स्कोर 82.23 प्रतिशत रहा।

 ऐसे आया नंबर वन 

सिंगरोली में शिकायकर्ता से पुलिस अफसरों ने सीधे मुलाकात की। इसमें एसपी मनीष खत्री सहित जिले के अन्य अफसर भी शामिल थे। हर शिकायत की मॉनिटरिंग एसपी ने स्वयं की। इसके चलते महिला थाना पुलिस से संबंधित आई सभी शिकायतों का संतुष्टि पूर्ण निराकरण किया गया। जबकि जिले के विंध्य नगर, अजाक, मोरवा, लंघाडोल, गढ़वा थानों में 95 प्रतिशत शिकायतों का निराकरण हुआ।

दूसरे समूह में आगर मालवा प्रथम

दूसरे समूह में वे जिले आते हैं जिनमें कम शिकायतें होती है। इसमें भी 27 जिले शामिल हैं। इसमे आगर मालवा ने प्रथम स्थान पाया है। आगर का वेटेज स्कोर 96.48 रहा। दूसरे स्थान पर निवाड़ी जिला रहा। जबकि अलीराजपुर इसमें 27 वे पायदान पर आया। इस जिले का वेटेज स्कोर 80.78 प्रतिशत रहा। जबकि नक्सल प्रभावित बालाघाट जिला 26 वे पायदान पर है।